तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, 2 घायल, घायलों को डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल
A speeding pickup truck rammed into a motorcycle; the accident resulted in the tragic death of a young man and left two others injured. The injured were transported to the hospital by the 'Dial 112' emergency service.
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. प्रतापपुर थाना क्षेत्र के करसी गांव के पास तेज रफ्तार मालवाहक पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला प्रतापपुर थाना इलाके के करसी गांव का है.
टक्कर के बाद पलट गई पिकअप
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर रात एक मालवाहक पिकअप तेज रफ्तार से जा रही थी. इसी दौरान करसी गांव के पास पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में बाइक सवार युवक की जान चली गई. जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए.
डायल 112 की मदद से अस्पताल पहुंचे घायल
हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने डायल 112 को खबर दी. इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. मृतक के शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.
पुलिस ने पिकअप की जब्त, जांच जारी
प्रतापपुर थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को जब्त कर लिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है. हादसा किन हालात में हुआ और पिकअप चालक की क्या भूमिका थी. इसकी पड़ताल की जा रही है. ड्राइवर के नशे में होने की आशंका सहित अन्य पहलुओं पर भी जांच के बाद स्थिति साफ होगी. पुलिस जांच के बाद ही हादसे की असल वजह सामने आ सकेगी.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



