आपसी विवाद में साथी मजदूर पर रॉड से जानलेवा हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Fatal attack on fellow laborer with rod due to mutual dispute death occurred during treatment police arrested the accused and sent him to jail
रायगढ़ : सरायपाली स्थित रुपनाधाम स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में मजदूरों के बीच हुए एक विवाद के बाद हुए मजदूर के मौत के मामले में पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है
मिली जानकारी के मुताबिक 27 अक्टूबर 2024 की रात में सरायपाली स्थित रुपनाधाम स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट में श्रमिकों के बीच हुए एक विवाद के दौरान लोकेश धनवार उम्र 28 साल निवासी खमगड़ा, थाना बागबहार, जिला जशपुर, पर उसी प्लांट में काम कराहे जुगनू धनकी उर्फ राजेश्वर धनकी उम्र 32 साल ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया. घटना प्लांट के अंदर बनी लेबर कॉलोनी में हुई.
इस हमले में गंभीर रुप से घायल लोकेश धनवार को इलाज के लिए जिला अस्पताल रायगढ़ ले जाया गया, जहां 28 अक्टूबर 2024 को रात 00:47 बजे डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मृतक की मौत के बाद थाना कोतवाली में तहरीर पर बिना नंबरी मर्ग दर्ज किया गया. चूंकि घटना थाना पूंजीपथरा क्षेत्र में हुई थी. इसलिए मूल अपराध क्रमांक 242/2024 धारा 103(1) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरु की गई.
थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा ने गवाहों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए और घटनास्थल का निरीक्षण किया. जिससे यह पुष्टि हुई कि आरोपी जुगनू धनकी उर्फ राजेश्वर धनकी पिता जरहा धनकी उम्र 32 साल निवासी कोटछाल थाना सीतापुर जिला सरगुजा हाल मुकाम सरायपाली रुपानाधाम स्टील प्लांट लेबर कॉलोनी थाना पूंजीपथरा द्वारा ही यह जुर्म किया गया था.
आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. जिसके बयान के आधार पर लोहे की रॉड जब्त की गई है. आरोपी को 30 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया.
इस मामले में एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन, एडिशनल एसपी आकाश मरकाम एवं डीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का और हमराह टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



