सारखी में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, एक नाबालिग समेत दो लोगों की गई जान, एक घायल

Tragic road accident in Sikhi head on collision of two bikes two people including a minor lost their lives one injured

सारखी में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर, एक नाबालिग समेत दो लोगों की गई जान, एक घायल

अभनपुर/सारखी : राजधानी रायपुर जिले के ग्राम सारखी कोलर के बीच मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा हुआ है. यहां दो बाइक सवार की आपस में टक्कर हो गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. और एक युवक घायल हो गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक मोटर साइकल नंबर CG04 HP 1260 और दूसरी मोटर साइकल नंबर CG04 PQ 5272 की आपस में जोरदार टक्कर हो गई. बताया जा रहा है मृतक नाबालिग सारखी का निवासी था. वही बचे तीन घायलों में भी एक की मौत हो गई  और दो की हालत सामान्य बताई गई है. मृतक का नाम शेखर साहू 15 साल बताया गया है. फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb