छत्तीसगढ़ के धमतरी में बड़ा सड़क हादसा, नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई पुलिसकर्मियों से भरी बस, 15 जवान घायल, तीन की हालत नाजुक

Major road accident in Dhamtari Chhattisgarh bus full of policemen collides with truck on National Highway 15 jawans injured three in critical condition

छत्तीसगढ़ के धमतरी में बड़ा सड़क हादसा, नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई पुलिसकर्मियों से भरी बस, 15 जवान घायल, तीन की हालत नाजुक

धमतरी : नेशनल हाईवे 30 में धमतरी जिले के संबलपुर के पास बड़ा हादसा हो गया. पुलिस जवानों से भरी बस ट्रक से जा टकराई. इस हादसे में 15 जवान घायल हुए हैं. इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया.
मिली जानकारी के मुताबिक रिफ्रेशर कोर्स पूरा कर सुकमा पुलिस के जवानों से भरी बस रायपुर के माना कैंप से सुकमा के लिए रवाना हुई थी. इसी बीच नेशनल हाइवे में बस ट्रक को ओवरटेक करते वक्त ट्रक में जा घुसी. ट्रक से सेना के जवानों की बस टकराने के बाद करीब 15 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वहीं हादसे में घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. 
हादसा इतना भयानक था कि बस के सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया. बस में करीब 22 महिला और पुरुष जवान सवार थे. हादसे में घायल जवानों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. डॉक्टरों की निगरानी में सभी जवानों का इलाज किया जा रहा है. महिला जवान समेत तीन को चोट आई है. घटना की जानकारी लगते ही धमतरी एसपी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना. वहीं इस हादसे में बस चालक भी गंभीर रुप से घायल हो गया है
घायल जवानों के नाम
श्रवण दीवान
स्वाति दीप तिर्की
पार्वती कश्यप
पूर्णिमा कोड़ोपी
सोयम हीरा
पोड़ियम हिड़मा
कट्टम रमेश
सुरेश दास
चेक्को सुकड़ा
धनेश्वरी ध्रुव
ताती हिड़मे
बिन्देश्वरी नेताम
नूतन कुंजाम
टुकेश्वरी नाग
माड़वी मंगली
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb