लव मैरिज के एक साल बाद पति ने की खुदकुशी, फिर पत्नी ने लगाई फांसी, दोनों की फंदे पर लटकी मिली लाश, कारण अज्ञात, जांच में जुटी अमलीपदर पुलिस

A year after their love marriage, a wife followed her husband in taking a drastic step; both were found hanging—cause unknown, and the Amlipadar police are investigating.

लव मैरिज के एक साल बाद पति ने की खुदकुशी, फिर पत्नी ने लगाई फांसी, दोनों की फंदे पर लटकी मिली लाश, कारण अज्ञात, जांच में जुटी अमलीपदर पुलिस

गरियाबंद : गरियाबंद जिला में मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत भेजीपदर के अड़ारपारा में एक ही परिवार के दो लोगों की संदिग्ध हालत में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. यहां एक युवक और उसकी पत्नी ने महज कुछ ही घंटों के बाद में खुदकुशी कर ली. मृतकों की पहचान मिलाप सिंह ध्रुवा उम्र 27 साल और उनकी पत्नी मंजुला ध्रुवा उम्र 25 साल के रुप में की गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे पति मिलाप सिंह ने पहले आत्मघाती कदम उठाया. इसके बाद, पति की मौत के सदमे या अज्ञात वजह के चलते कुछ ही घंटों के भीतर पत्नी मंजुला ने भी खुदकुशी कर ली. दोनों पति-पत्नी गांव से दूर खेती क्षेत्र में बने एक मकान में निवास करते थे.
इसी साल हुआ था लव मैरिज
परिजनों के मुताबिक मिलाप और मंजुला की शादी  इसी साल 2026 में प्रेम प्रसंग के बाद हुई थी. परिजनों ने यह भी खुलासा किया है कि मिलाप सिंह पहले भी कई बार खुदकुशी करने का प्रयास कर चुका था. मिलाप के पिता की 2018 में ही मौत हो चुकी है. और परिवार में अब सिर्फ उसकी वृद्ध मां बची हैं. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.
मामले की जांच में जुटी अमलीपदर पुलिस
मामले की खबर मिलते ही अमलीपदर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने दोनों शवों को अपने वाहन से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. रविवार को समय हो जाने की वजह से शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था. सोमवार सुबह पोस्टमार्टम किया गया गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है.
खुदकुशी के पीछे की असल वजह और उनके बीच के विवाद का कारण फिलहाल साफ नहीं हो सका है. पुलिस परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है. पति-पत्नी के बीच किसी तरह के विवाद या अनबन थी या घटना के पीछे कोई अन्य कारण, पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?