अभनपुर में हुआ सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, 6 लोग गंभीर घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Road accident occurred in Abhanpur Bolero went out of control and collided with a tree at high speed 6 people seriously injured vehicle blown to pieces

अभनपुर में हुआ सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, 6 लोग गंभीर घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे

अभनपुर : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तहसील अभनपुर के कठिया मोड़ के आगे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया. इस घटना में 6 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए. खबर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज की लिए अभनपुर अस्पताल में भर्ती कराया. घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक अभनपुर क्षेत्र के कठिया मोड़ के पास मंगलवार-बुधवार की रात तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. बोलेरो में चालक समेत 6 लोग सवार थे. सभी गंभीर रुप से घायल हो गए. हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद डायल-112 की पुलिस टीम और संजीवनी 108 मौके पर पहुंची. वाहनों के माध्यम से सभी घायलों को अभनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया.
बताया जा रहा है कि बोलेरो राजिम की तरफ से अभनपुर जा रही थी. इस दौरान कठिया मोड़ के पहले चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. घटना में 2 युवतियों को भी चोट लगी है. वहीं 2 व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट लगने से लहूलुहान हो गया.
इस काम में 108 और 112 एंबुलेंस सेवाओं ने अहम भूमिका निभाई. पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है और हादसे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. अभनपुर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने स्थानीय समुदाय में चिंता बढ़ा दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb