हाॅस्टल में 7 साल के लड़के के साथ हैवानियत, दूसरे छात्रों ने मासूम के साथ किया गंदा काम, पुलिस की हिरासत में प्रिंसिपल और वार्डन

Brutality with a 7 year old boy in the hostel other students did dirty work with the innocent child principal and warden in police custody

हाॅस्टल में 7 साल के लड़के के साथ हैवानियत, दूसरे छात्रों ने मासूम के साथ किया गंदा काम, पुलिस की हिरासत में  प्रिंसिपल और वार्डन

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. नया रायपुर के एक हॉस्टल के नाबालिग छात्र से दूसरे क्लास के छात्रों ने अप्राकृतिक कृत्य किया. मामला राखी थाना क्षेत्र की बताई जा रहा है. पुलिस ने मामले में हाॅस्टल के प्रिंसिपल और हाॅस्टल वार्डन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बच्चे की उम्र 7 साल बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक बच्चा हाॅस्टल में काफी बीमार था. जिसके बाद हाॅस्टल की वार्डन बच्चे की मां को बुलाई थी. बच्चे की मां ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि जब वो बीमारी की बात सुनकर हाॅस्टल पहुंची तो बच्चे की तबीयत काफी खराब थी. बच्चे की हालत खराब होती देख उसे एम्स में भर्ती कराया गया. पीड़ित बच्चे की मां ने आरोप लगाया कि मेडिकल जांच में बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य होने की जानकारी मिली है.
पीड़िता ने आमानाका थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शून्य में जुर्म दर्ज कर केस डायरी को राखी थाना भेजा गया. पुलिस ने हाॅस्टल के प्रिंसिपल और वार्डन को हिरासत में ले लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb