स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं स्वास्थ्य मेला में मितानिन बहनों का साड़ी भेंटकर सम्मान, सांसद रुपकुमारी चौधरी और विधायक रोहित साहू शामिल
'Mitanin' sisters honored with the gift of sarees at the 'Swasth Panchayat Sammelan' (Healthy Panchayat Conference) and Health Fair; MP Rupkumari Chaudhary and MLA Rohit Sahu were in attendance.
गरियाबंद/फिंगेश्वर : फिंगेश्वर नगर के हाईस्कूल मैदान में गुरुवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पोषण समिति विकासखंड फिंगेश्वर के तत्वावधान में स्वस्थ पंचायत सम्मेलन एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मितानिन बहनों का अतिथियों द्वारा उन्हें साड़ी भेंटकर सम्मान किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी उपस्थित रहीं. जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने की. विशिष्ट अतिथि के रुप में जनपद अध्यक्ष इंद्राणी नेहरु साहू,जिला पंचायत सभापति नंदनी ओंकार साहू आदि शामिल हुए. समारोह के दौरान वक्ताओं ने ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मितानिनों की निस्वार्थ सेवा और वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान उनके द्वारा किए गए अदम्य साहसपूर्ण और अतुलनीय कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की.
मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि हमारी मितानिन बहनें ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्ची प्रहरी और रीढ़ हैं. बिना किसी स्वार्थ के दिन-रात गांव के हर घर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना, गर्भवती माताओं और नवजात शिशुओं की देखभाल करना एक बेहद पुनीत कार्य है. विशेष रूप से कोरोना महामारी के उस भयावह दौर में, जब लोग घरों से बाहर निकलने में डरते थे. तब हमारी मितानिन बहनों ने अपनी जान की परवाह किए बिना घर-घर जाकर सर्वे किया. लोगों को जागरूक किया और टीकाकरण अभियान को सफल बनाया. आज उन्हें सम्मानित करते हुए मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं.
राजिम विधायक रोहित साहू जी ने कहा कि स्वस्थ समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण होता है और गांवों को स्वस्थ रखने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हमारी मितानिन दीदियां निभा रही हैं. उनकी निस्वार्थ सेवा भावना अनुकरणीय है. कोरोना संकट के समय मितानिनों ने फ्रंटलाइन योद्धा के रूप में जो अतुलनीय योगदान दिया. उसे समाज कभी भुला नहीं सकता. स्वास्थ्य मेले के जरिए आमजनों को एक ही छत के नीचे बेहतर जांच और इलाज का फायदा मिल रहा है. जिसके लिए आयोजक समिति बधाई की पात्र है.
विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती इन्द्राणी साहू ने कहा कि गांव की गलियों से लेकर अस्पताल तक हर सुख-दुख में मितानिन बहनें एक परिवार के सदस्य की तरह खड़ी रहती हैं. कोरोना काल में क्वारंटाइन सेंटरों की व्यवस्था संभालने से लेकर जरूरतमंदों तक दवाइयां पहुंचाने तक उनका काम अद्वितीय रहा है. उनकी इस निःस्वार्थ सेवा के सम्मान में आज का यह कार्यक्रम समर्पित है.
जिला पंचायत गरियाबंद की सभापति श्रीमती नंदनी ओंकार साहू ने कहा कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने और ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने में मितानिनों की भूमिका सबसे अहम है. महामारी के कठिन समय में भी उनके कदम नहीं रुके और उन्होंने निस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा की. आज यह सम्मान उनके त्याग और समर्पण के प्रति हमारी कृतज्ञता का एक छोटा सा प्रतीक है.
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता भागवत हरित, नगर पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्ष धनराज सूर्यवंशी, नगर पंचायत कोपरा अध्यक्ष रुप नारायण साहू,नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक श्रीवास, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु, राजू साहू अध्यक्ष फनीकेश्वर नाथ महाविद्यालय, रामू राम साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष ईश्वर साहू, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष हरिश साहू, श्रीमती संतोषी श्रीवास्तव, जनपद सभापति श्रीमती मंजू साहू, भाजपा मंडल फिंगेश्वर के महामंत्री भुवन साहू व प्रेमलाल टोडर, लक्ष्मी श्रीवास्तव, वीणा निषाद, शांति कोसरे पार्षद, गोपचंद बैनर्जी,जिला समन्वयक चंद्रकांता साहू, गायत्री यादव, ब्लॉक समन्वयक मधु साहू, नीतू तिवार, सेविका सोनी,शारदा, पार्वती सिन्हा, रामहीन सिन्हा, सगनी सिन्हा, रुपा वर्मा, भारती श्रीवास, गायत्री साहू, हीरामति साहू, नीतू चौहान, धनेश्वरी टोंडे, सोहागा बाई, महेश्वरी साहू, सरोज साहू,अंबिका यादव, सविता यादव, यशोदा साहू, भोज निषाद, भुनेश्वरी साहू सहित बड़ी तादाद में जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मितानिन बहनें एवं नगरवासी मौजुद रहे. कार्यक्रम का संचालन योगेश पराना ने किया.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



