छत्तीसगढ़ में पिस्टल की नोक में लूट करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से नगदी रकम, 2 नग 315 बोर कट्टा और 17 नग कारतूस बरामद
In Chhattisgarh 4 accused who committed robbery at pistol point arrested cash 2 nos 315 bore pistol and 17 nos cartridges recovered from the accused
सरायपाली : प्रार्थी महापात्र द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 12 सितम्बर 2024 को रायपुर से बरगढ़ बस नम्बर OD17 U 0576 में सवारी लेकर बरगढ़ जा रहा था. झिलमिला रोड ताडिया मिल के सामने में रोड सरायपाली में रात करीब 8:30 बजे के आस पास पहुंचा ही था कि इस समय झिलमिला चेक पोस्ट की तरफ से चार लोग विपरीत दिशा से आए और दोनों मोटर साइकिल से सवार चार लोग बस के सामने अपने मोटरसाइकिल को टिका कर नीचे उतरने के लिए कहा मेरे उतरने के बाद सिर में कट्टा से वार किया. जिससे मैं गिर गया. जिससे मेरे सिर में चोट आई है. उन लोगों के द्वारा मेरे सीने में बंदूक कट्टा टिकाकर मेरे पॉकेट से रखे नगदी 12000 रुपये और सैमसंग कंपनी का मोबाइल को लूट कर ले गए.
इस रिपोर्ट पर आरोपियो के खिलाफ थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक धारा 309(6)BNS 25,27 आर्म्स एक्ट कायम कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम के द्वारा फौरन कार्यवाही करते आरोपी की पतासाजी की जा रही थी. इसी दौरान मुखबिर से खबर मिली कि सभी आरोपी झिलमिला मंजीत ढाबा के पास दूसरी वारदात की प्लान बना रहे हैं.
इस खबर पर पुलिस टीम के द्वारा मौका पर जाकर घेराबंदी कर 4 आरोपियों (1) करण बेहरा पिता संजय बेहरा उम्र 22 साल साकिन वार्ड नंबर 11 बाजारपारा सरायपाली (2)सोनू पासवान पिता पप्पू पासवान उम्र 21 साल साकिन भनपुरी वार्ड नंबर 35 रामेश्वर नगर रायपुर (3) बबलू उर्फ मोहसिन खान पिता मोहम्मद साहेब खान उम्र 28 साल साकिन वार्ड नंबर 7 ताज नगर सरायपाली (4) बिट्टू उर्फ मोहम्मद हुसैन पिता मोहम्मद अमीन उम्र 21 साल साकिन ताजनगर झिलमिला सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद को घेराबंदी कर पकड़ा गया.
पुलिस टीम के द्वारा उक्त सभी आरोपियों से पूछताछ किया गया. जिनके द्वारा उक्त लूट की घटना को अंजाम देना कबूल किया. पुलिस टीम के द्वारा आरोपियों के आरोपियों के कब्जे से 2 नग 315 बोर कट्टा कीमत 50,000 रुपये 17 नग कारतूस कीमत 8,500 रुपये घटना में इस्तेमाल 2 नग मोटर साइकिल कीमत 1,50,000 रुपये 1 नग मोबाइल कीमत 12,000 रुपये नगदी रकम 7200 रुपये जप्त कर थाना सरायपाली में अपराध धारा 309 (6) BNS 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तारी और अन्य वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. यह पूरी कार्यवाही महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



