27 सितंबर को न्याय यात्रा, अपराधी खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे -दीपक बैज, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक में भावेश बघेल हुए शामिल

Nyaya Yatra on 27th September criminals roaming openly with weapons Deepak Baij Bhavesh Baghel attended the meeting of Congress Backward Class Department

27 सितंबर को न्याय यात्रा, अपराधी खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे -दीपक बैज, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक में भावेश बघेल हुए शामिल

पीसीसी चीफ दीपक बैज 27 सितंबर को गिरौदपुरी से शुरु करेंगे न्याय यात्रा

रायपुर : कांग्रेस पदाधिकारियों गिरौधपुरी के लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने निवास से रवाना हुए जाने से पूर्व पीसीसी चीफ दीपक बैज का बयान सामने आया .है उन्होंने कहा कि आज पीसीसी के टीम के साथ बलौदाबाजार के दौरे पर हैं. 27 तारीक से 2 अक्टूबर तक न्याय यात्रा कांग्रेस कर रही है. उसका निरीक्षण करने जा रहे हैं. रुट और कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद अंतिम रुप दिया जाएगा.
आगे पीसीसी चीफ दीपक बैज ने प्रदेश के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पर सरकार से लगातार सवाल पूछ रहे हैं. गूंगी-बहरी सरकार में कानून व्यवस्था बदहाल है. प्रदेश के कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है. छत्तीसगढ़ को बीजेपी की सरकार ने अपराध का गढ़ बना दिया. इंसान गाजर मूली की तरह काटे जा रहे है. तिल्दा में हत्या कर बीच सड़क में फेंक दिया गया. आखिर सरकार चाहती क्या है? क्या छत्तीसगढ़ की जनता को जानमाल की सुरक्षा खुद करनी होगी. पुलिस प्रशासन को बेबस छोड़ दिया गया है. सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है. मुख्यमंत्री को एसपी कलेक्टर को नही गृह मंत्री को बर्खास्त कर देना चाहिए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

अपराधी खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे -दीपक बैज

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराधों को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि सरकार को आम आदमी और निर्दोष अपराधी नजर आते हैं. सरकार उनको प्रताडि़त करती है. थाने में मार-मारकर हत्या कर दी जाती है. निर्दोष लोगों की गिरफ्तारी की जा रही है. अपराधी खुलेआम हथियार लेकर शहरों में, राजधानी में, जिला मुख्यालय में घूम रहे हैं.
बैज ने कहा कि सरकार का इस पर कोई भी नियंत्रण नहीं है. क्या अपराधी सरकार के संरक्षण में हैं? छत्तीसगढ़ के अपराधी संगठन बीजेपी और सरकार के संरक्षण में हैं. इसलिए उनका मनोबल बढ़ा हुआ है. इसके लिए सरकार जिम्मेदार है. वहीं सीबीआई की एंट्री को लेकर कहा कि क्या सरकार कन्फ्यूज है या फिर केंद्र सरकार राज्य सरकार में तालमेल नहीं है.
केंद्र और राज्य की सरकार में तालमेल नहीं
बैज ने कहा कि सीबीआई की लिमिट तय होने पर बैज ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार सीबीआई को एंट्री देती है. दूसरी तरफ अधिसूचना प्रकाशित कर सरकार से अनुमति लेने के लिए बात करती है. क्या केंद्र सरकार और राज्य सरकार में तालमेल नहीं है? क्या डबल इंजन की सरकार विश्वास खो चुकी है? दोनों सरकारों में विश्वास की स्थिति नहीं है क्या?
बैज ने कहा कि मुझे लगता है यह सीबीआई की एंट्री सिर्फ कांग्रेसियों पर कार्रवाई करने के लिए की गई थी. जिस तरह से भाजपा के नेताओं का लगातार भ्रष्टाचार बाहर आ रहा है. कहीं ट्रांसफर पोस्टिंग का, तो कहीं किसी चीज का लेनदेन का यही देखते हुए के सीबीआई के अधिकारों सीमित करने का प्रयास किया है. बैज ने कहा कि ये दोहरी नीति क्यों? क्या सरकार कन्फ्यूज है या फिर केंद्र सरकार राज्य सरकार में तालमेल नहीं है.
सरकार अपराध को लेकर बैकफुट पर है
बैज ने कहा कि बीजेपी के 5 साल में कांग्रेस ने जो रायता फैलाया है. उसके समेटने में थोडा वक्त लगेगा वाले बयान पर पलटवार करते हुए बैज ने कहा कितना वक्त लगेगा. जरा यह भी बता दें. 6 साल लगेगा क्या? ये तो बड़े बड़े दावे करते थे. आज वक्त मांग रहे हैं. सरकार अपराध को लेकर बैकफुट पर है. जनता में आक्रोश है. लोगों में गुस्सा है.
सरकार के खिलाफ नाराजगी.
बैज ने कहा कि सरकार से लोग नाराज हैं. आज लगातार चाकूबाजी, हत्याएं हो रही है. इसी का नतीजा है कि कम समय में छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान कांग्रेस पार्टी ने किया. जनता ने उसको समर्थन दिया. सरकार में इच्छा शक्ति ही नहीं है कि अपराध को कम कर सके क्योंकि सरकार ही खुद अपराधियों को संरक्षण दे रही है.
बैज बोले- भाजपा आरक्षण विरोधी है
बैज ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस को आरक्षण विरोधी बताया जिसको लेकर दीपक बैज ने कहा आरक्षण को लेकर कांग्रेस की जो समझ है वो भाजपा कभी नहीं समझ सकती. इस लोकसभा चुनाव में आरक्षण का मुद्दा सबसे बड़ा मुद्दा रहा। भाजपा की सरकार खुद आरक्षण विरोधी है. आरक्षण खत्म करना चाहती है. अगर आरक्षण के पक्षधर हैं तो छत्तीसगढ़ में आरक्षण डबल इंजन की सरकार क्यों लागू नहीं कर रही. 20 महीने से बिल राजभवन में है.
बैज ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं सरकार से हिम्मत है. आरक्षण के पक्षधर हैं तो राज्यपाल से जाकर निवेदन कीजिए. राज्यपाल अपील कर आरक्षण बिल को स्वीकृत करवाएं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक में भावेश बघेल हुए शामिल

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग द्वारा राजीव भवन रायपुर मैं जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश पदाधिकारीयों का बैठक संपन्न हुआ बैठक में एवं आने वाले उपचुनाव और प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा और दिशा निर्देश दिए गए.
बैठक मे मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने अपना मार्गदर्शन प्रदान किया और छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा के बारे विस्तार से जानकारी दी. और दिशा निर्देश दिए गए. और ओबीसी विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में होने वाले उपचुनाव रायपुर दक्षिण विधानसभा में ओबीसी प्रत्याशी की मांग रखी गई.
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी मलकीत सिंह गेंदु, ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष केशव चंद्राकर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष भावेश बघेल प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी वर्मा जिला अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण भूषण साहू जिला अध्यक्ष ओम श्रीवास एवं समस्त ओबीसी कांग्रेस के पदाधिकारीगण मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेश तिवारी का दुर्गूकोदल आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

दुर्गूकोदल : पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के फिर राष्ट्रीय सचिव नियुक्त एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश के राजेश तिवारी को बनाए जाने के बाद प्रथम दुगूकोदल आगमन पर कांग्रेसियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया.
विश्राम गृह में स्वागत के दरमियान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी सदस्यों को संगठित होकर आने वाले पंचायत चुनाव नगरी निकाय चुनाव पर एक होकर चुनाव लड़ने और संगठित होकर काम करने की बात कही गई साथ ही राज्य में भाजपा की सरकार जो कि डर भ्रष्टाचार पर लिप्त है. उसे जनता तक बात पहुंचाने की बात कही.
उन्होंने प्रदेश में आज भाजपा की सरकार जो कि भ्रष्टाचार महिला अत्याचार लूटपाट हत्या जैसे कई घटना हो रही है और जिसे भाजपा की 9 महीने की सरकार में यही कमजोरी देखने को मिल रही है. इसे जनता तक पहुंचाने की बात कही गई.
इस दरमियान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश ठाकुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभद्रा सलाम जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, बसंत यादव, जनक नंदन, कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शोपसिह आचला जिला पंचायत सदस्य अमिता उयके विधायक प्रतिनिधि हुमनसिंह मरकाम ब्लॉक कांग्रेस महिला सविता उयके सरपंच धनेश नरेटी सोम कोरोटी राजू सिगोडिया सूखचद प्रजापति उदय पुरामे हीरा कोमरे अनूप दीवान केसर सोरी जगजीवन उयके जीवन उयके एवं अन्य कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb