मछली की जगह जाल में फंस गया 55 साल के ग्रामीण का शव, देखकर हैरान रह गए लोग!, पुलिस कर रही मामले की जांच

Dead body of a 55 year old villager got stuck in the net instead of fish people were surprised to see it Police is investigating the matter

मछली की जगह जाल में फंस गया 55 साल के ग्रामीण का शव, देखकर हैरान रह गए लोग!, पुलिस कर रही मामले की जांच

धमतरी : धमतरी जिले में एक बुजुर्ग की जाल में फंसकर मौत हो गई. यह मामला नगरी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम खम्हरिया के सांकरा रोड से 2 किलोमीटर के अंदर में वार्ड नंबर 7 का है.
एक युवक जो बरसात आते ही कई दिनों से मछली पकड़ने नहर किनारे झोपड़ी बनाकर रहता था और घर से भी आना-जाना करता था. लेकिन आज जब सुबह जब वह मछली फसी है या नहीं देखने गया. तो वह वापस नहीं आया.
वहीं जब गांव के ग्रामीणों की आंखों ने जो देखा हो बेहद की हैरान करने वाला था. आखिर जाल में 55 साल के मृत शख्स का शव कैसे फंस गया? आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया. लोगों ने फौरन जाल को ऊपर खींचते हुए युवक को बाहर निकाला. युवक का शरीर पानी में रहने की वजह से पूरी तरह से अकड़ कर फूल गया. उसकी पहचान बरातु राम रात्रे, उम्र 55 साल, ग्राम खम्हरिया निवासी के रुप में की गई. हालांकि मौत कैसे हुई है. इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है. ग्रामीणों ने इसकी खबर पुलिस को दे दी है और पुलिस जांच कार्रवाई करने में जुट गई है.
शायद अब तक ऐसा पहली बार ही हुआ होगा कि मछली पकड़ने गए युवक के जाल में मछली की जगह 55 साल के अधेड़ शख्स का शव फंस गया हो. ये सुनकर और देखकर सभी लोग हैरान हैं. ग्रामीणों के जहन में एक ही सवाल है आखिर ये कैसे हुआ?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb