चोरी का आरोप और प्रताड़ना के बाद पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, फरार आरोपी विनोद वैद राजस्थान से गिरफ्तार

After facing allegations of theft and harassment, a police officer's minor daughter died by hanging herself at home; the absconding accused, Vinod Vaid, has been arrested in Rajasthan.

चोरी का आरोप और प्रताड़ना के बाद पुलिसकर्मी की नाबालिग बेटी ने घर में फांसी लगाकर की खुदकुशी, फरार आरोपी विनोद वैद राजस्थान से गिरफ्तार

कोरिया/बैकुंठपुर : कोरिया जिले के बैकुंठपुर में आदिवासी छात्रा रितु सिंह उर्फ पूजा पैकरा आत्महत्या मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विनोद वैद को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और उसकी तलाश के लिए लगातार टीमों को सक्रिय किया गया था. मामले में शामिल दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश अभी जारी है. पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.
छात्रा ने घर में फांसी लगाकर दी थी जान
मिली जानकारी के मुताबिक कुंठपुर पुलिस लाइन निवासी प्रधान आरक्षक शिवनाथ सिंह पैकरा की 17 वर्षीय बेटी रितु सिंह ने बीते बुधवार को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु की.
जांच के दौरान सामने आया कि छात्रा बैकुंठपुर स्थित आईसी मार्ट (IC Mart) गई थी. जहां मार्ट प्रबंधन द्वारा उस पर कॉस्मेटिक सामान चोरी करने का आरोप लगाया गया था. आरोप है कि मार्ट प्रबंधन ने नाबालिग छात्रा को डराया-धमकाया और उससे जबरन एक कागज पर यह लिखवा लिया कि उसने चोरी की है.
ब्लैकमेलिंग और मानसिक प्रताड़ना के आरोप
पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी का आरोप लगाने के बाद मार्ट प्रबंधन द्वारा छात्रा और उसके परिवार पर कथित रूप से दबाव बनाया गया। शुरुआत में छात्रा से 15 हजार रुपये की मांग की गई। इसके बाद जब छात्रा के चाचा मामले की जानकारी लेने मार्ट पहुंचे तो कथित तौर पर रकम बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दी गई। वहीं, छात्रा के पिता के पहुंचने पर उनसे 50 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया गया। परिवार द्वारा रुपये देने में असमर्थता जताने के बाद मार्ट प्रबंधन द्वारा छात्रा की स्कूटी जबरन अपने पास रखने की बात भी सामने आई है
सार्वजनिक रूप से अपमान से आहत हुई छात्रा
परिवार का आरोप है कि बाजार के बीचों-बीच छात्रा को अपमानित किया गया और उसके साथ मानसिक दबाव बनाया गया। इस घटना के बाद छात्रा गहरे सदमे में चली गई और बुधवार दोपहर अपने घर में आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी
तीनों आरोपियों पर घोषित था इनाम
मामले में पुलिस अधीक्षक ने फरार आरोपियों जगत वैद, विनोद वैद और दीपक वैद पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम को राजस्थान भेजा गया, जहां दबिश देकर मुख्य आरोपी विनोद वैद को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है
दो अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम सक्रिय
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में शामिल अन्य दो आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?