धमतरी पुलिस का हथियारबंद लुटेरा गैंग के खिलाफ बड़ा एक्शन, 2 नाबालिग समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, चाकू, नकदी, मोबाइल और दोनों दोपहिया वाहन बरामद
Major crackdown by Dhamtari police against an armed robbery gang; four accused, including two minors, arrested; knives, cash, mobile phones, and two two-wheelers recovered.
धमतरी/मगरलोड : धमतरी जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत रुद्री पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 बालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं वारदात में शामिल 2 नाबालिग बालकों को भी हिरासत में लिया है.
तालाब मोड़ पर रास्ता रोककर दी थी जान से मारने की धमकी
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम खिरकीटोला निवासी प्रार्थी ढालसिंग नेताम उम्र 27 साल ने थाना रुद्री में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 7 सितंबर 2026 की शाम करीब 6:45 बजे जब वह मानव वन के आगे तालाब मोड़ के पास पहुंचा.
तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया. बदमाशों ने प्रार्थी को धारदार चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उसकी जेब में रखे 6,000 रुपये नगद और एक वीवो (VIVO) कंपनी का मोबाइल फोन लूटकर रफूचक्कर हो गए थे.
मुखबिर तंत्र और सबूतों से खुला राज
तहसीलदार के सामने हुई शिनाख्त मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) धमतरी के निर्देशन और राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन में रुद्री पुलिस की विशेष टीम गठित की गई. पुलिस ने धारा 309(6), 351(2) BNS के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की. घटनास्थल के बारीकी से मुआयना और सक्रिय किए गए.
मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लिया. कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. जिसके बाद कार्यपालिक दंडाधिकारी (तहसीलदार) के सामने उनकी विधिवत शिनाख्तगी कराई गई. चाकू और वारदात में इस्तेमाल गाड़ियां जब्त, आर्म्स एक्ट की धाराएं जुड़ीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पूरी नकदी, वीवो मोबाइल फोन, वारदात में इस्तेमाल किया गया. धारदार चाकू और घटना में इस्तेमाल स्कूटी व मोटरसाइकिल को गवाहों के सामने जब्त कर लिया है. वारदात में हथियार का इस्तेमाल होने के कारण पुलिस ने मामले में धारा 310(2), 311 BNS और 25, 27 आर्म्स एक्ट की सख्त धाराएं भी जोड़ दी हैं.
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
निशांत उर्फ दीपू ध्रुव उम्र उम्र 23 साल निवासी दानीटोला साहु पारा, थाना सिटी कोतवाली, धमतरी और भरत यादव उम्र 22 साल निवासी दानीटोला महिमासागर वार्ड, थाना सिटी कोतवाली, धमतरी.. इसके अलावा, गिरोह में शामिल 2 नाबालिगों को नियमानुसार संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश करने की वैधानिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है. दोनों बालिग आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
आरोपी
निशांत उर्फ दीपू ध्रुव उम्र 23 साल निवासी दानीटोला साहूपारा, थाना सिटी कोतवाली, धमतरी
भरत यादव उम्र 22 साल निवासी दानीटोला महिमासागर वार्ड, धमतरी
दो नाबालिग आरोपी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



