कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए CM साय, विस अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और विधायक मूणत रहे मौजूद, प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की दी शुभकामनाएं
CM Sai participated in the Kanwar Yatra program Vidhan Sabha Speaker Dr Raman Singh and MLA Moonat were present wished the people of the state on the occasion of Rakshabandhan festival
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुढियारी स्थित मारुती मंगल भवन पहुंचे. सीएम के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं विधायक राजेश मूणत भी साथ में मौजूद थे. मारुती मंगल भवन में विशाल कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों की मनोकामना पूरी होने और सुख समृद्धि की कामना की. साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी को कांवड़ यात्रा की शुभकामनाएं दी.
रायपुर पश्चिम के विधायक राजेश मूणत की अगुवाई में सुबह मारुति मंगल भवन गुढियारी से कांवड़ यात्रा शुरु हुई. जिसमें विष्णुदेव साय व डॉ. रमन सिंह भी शामिल हुए.
कांवड़ यात्रा को और भी अधिक भव्यता और वैभव प्रदान करने हमने स्थानीय लोक कलाकारों के अलावा अन्य प्रदेशों के कलाकारों को भी अपनी प्रस्तुति देने आमंत्रित किया गया था. जैसे उज्जैन मध्यप्रदेश में बाबा महाकाल की सवारी में डमरु और ढोल बजाने वाली टीम, उत्तरप्रदेश से अघोरी नृत्य की प्रस्तुति देने वाली टीम, उत्तरप्रदेश से ही युवतियों द्वारा मां काली की जीवंत झांकी का प्रदर्शन, ओडिशा से बाहुबली कटप्पा की वेशभूषा में संबलपुरी बाजे में प्रस्तुति देने वाले चर्चित कलाकारों की टीम, छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध नृत्य कलाकारों जैसे आदिवासी नृत्य, पंथी नृत्य और राउत नाचा की प्रस्तुति देने वाले कलाकारों का दल, भगवान भोलेनाथ की चलित झांकी और प्रदेश की प्रमुख ढोल, धुमाल पार्टी अपनी शानदार प्रस्तुति दी. जो कांवड़ यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा.
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है. उन्होंने सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. साय ने कहा कि भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का पर्व ’रक्षाबंधन’ हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण त्यौहार है. इस दिन बहनें मंगल कामना के साथ अपने भाईयों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं. यह त्यौहार भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत बनाता है. रक्षाबंधन का त्यौहार अपनी बहनों के साथ सभी महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा और अस्मिता के लिए जागरुक और प्रतिबद्ध करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय के साथ सपरिवार मुख्यमंत्री निवास पर पवित्र सावन मास के अवसर पर आयोजित शिव रूद्रामहाभिषेक हवन-पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने मंत्रोच्चार और जयकारों के साथ रुद्राभिषेक करते हुए भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



