16 साल के लड़के से दुष्कर्म करने वाली शादीशुदा महिला गिरफ्तार, शादी करो कहकर बनाया दबाव, युवती ने बस ड्राइवर को पैसे देकर करवा दी हत्या
Married woman arrested for raping 16 year old boy pressurized him by asking him to marry girl paid money to bus driver and got him murdered
महासमुन्द : ग्राम जामपाली में NH.53 के किनारे मिली अज्ञात शव की पहचान कर ली गई है. भिलाई नगर दुर्ग निवासी मृतक कमलाकर मेश्राम के अंधे कत्ल का खुलासा हुआ. मृतक कमलाकर मेश्राम की हत्या करने वाले एक महिला समेत 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना को छुपाने के लिए मनगणत कहानी गढ़ी गई थी.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जामपाली सुखानाला के पास एनएच 53 रोड किनारे एक व्यक्ति की लाश उम्र करीब 55.-60 साल पड़ी मिली. खबर पर मौके में जाकर घटनास्थल निरीक्षण कर मृतक के पहचान के बारे में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक का पहचान कमलाकर मेश्राम पिता गजानंद मेश्राम उम्र 60 साल निवासी सेक्टर 10 थाना भिलाईनगर जिला दुर्ग के रुप में हुआ. थाना पिथौरा में मर्ग दर्ज कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया.
पुलिस की टीम के द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया गया और अज्ञात आरोपी द्वारा किसी धार वस्तु से मारकर चोट पहुचाकर कत्ल करना पाए जाने से अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना पिथौरा अपराध धारा 103(1) बी.एन.एस. दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की जांच के दौरान सीसीटीवी फूटेज में मृतक के साथ वाहन में एक महिला दिखी थी. जिसके आधार पर पुलिस के द्वारा उक्त महिला की पतासाजी की जा रही थी. टीम के द्वारा तकनिकी मदद से एक संदेही महिला बेलमती सेठ उर्फ बेबी पिता सुदर्शन सेठ उम्र 27 साल निवासी ग्राम तोरेसिंहा थाना सरायपाली, महासमुंद जो घटना दिनांक को मृतक के साथ होना और घटना कारित कर दूसरे दिन मथुरा चले जाना पाया गया. जिसके आधार पर पुलिस की टीम के द्वारा उक्त संदेही महिला से पूछताछ करना शुरु किया गया. जिस पर संदेही महिला के द्वारा पुलिस को मनगणत बाते कहकर बरगलाकर गोलमोल जवाब देने लगी. जिसे मनोवैज्ञानिक तरीके से और बारिकी से पूछताछ करने पर आखिरकार अपने द्वारा घटना घटित करना को नही छीपा सकी.
आरोपित बताई कि मृतक ग्राम तोरेसिंहा सरायपाली में पार्टनरशिप में पोल्ट्री फार्म बनाने के लिये 4,50,000 रुपये दिया था. पोल्ट्री फार्म का काम पूरा नही होने से मुझसे पैसे वापस करो. नही तो मुझसे शादी करो. कहकर दबाव बनाता था. आरोपिया रायपुर से ग्राम तोरेसिंहा सरायपाली आते-जाते समय रायल बस का ड्राईवर (02) रतन दास पिता गौतम दास उम्र 24 साल निवासी ग्राम सिंघनपुर थाना बसना से जान पहचान था. जिससे वह बातचीत करती थी.
आरोपिया रतन दास को बताई कि भिलाई का कमलाकर मेश्राम मुझे परेशान कर रहा है. जान से खत्म करना है. तुम्हे पैसे दूंगी और मृतक की गाड़ी को तुम रख लेना बोली. जिस पर आरोपी रतन दास राजी हो गया. जब मृतक अपने कार में ग्राम तोरेसिंहा से आरोपिया के साथ रायपुर आ रहा था. तब आरोपिया रतन दास को फोन कर बताई कि कमलाकर मेश्राम की कार में आ रही हूं. सिंघनपुर के पास मिलना कहने पर सिंघनपुर में कार को रोका और कार को रतन दास चलाते लाकर बसना शराब भट्टी में गया शराब लिये रास्ते में मृतक और संदेही महिला ने शराब पीया.
पिथौरा के आगे पहुंचकर ढांक टोल प्लाजा झलप के पास नाला के पहले गाड़ी रोककर पेशाब करने के बहाने से तीनों गाड़ी से उतरे. तब रतन दास ने मृतक के पेट और पीठ में चाकू से वार किया और आरोपिया बेलमती ने घायल कमलाकर को धक्का देकर गिरा दिया और कार से मृतक को रौंदकर और कार को छांदनपुर के पास छोड़कर भाग गए थे.
कार का नंबर प्लेट और घटना में इस्तेमाल हथियार चाकू को जप्त कर थाना पिथौरा में अपराध धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी :-
(01) बेलमती सेठ उर्फ बेबी पिता सुदर्शन सेठ उम्र 27 साल निवासी ग्राम तोरेसिंहा थाना सरायपाली जिला महासमुंद
(02) रतन दास पिता गौतम दास उम्र 24 साल निवासी ग्राम सिंघनपुर थाना बसना
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
16 साल के लड़के से दुष्कर्म करने वाली शादीशुदा महिला गिरफ्तार
जशपुर : मुख्यमंत्री के गृह जिला जशपुर में नाबालिग लड़के को भगाकर उसके साथ शारीरिक शोषण करने वाली विवाहिता महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 16 साल के बालक को महिला अपने साथ हरियाणा ले गई थी. पीड़ित बालक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और हरियाणा से महिला व बालक को लेकर कुनकुरी लाया गया.
दरअसल, थाना कुनकुरी क्षेत्र के शिकायतकर्ता ने 27 अगस्त को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 16 साल का नाबालिग बेटा 22 अगस्त से फुटबाल मैच देखने जा रहा हूं. कहकर घर से निकला और वापस घर में नहीं आया. परिजनों द्वारा बालक की आस-पड़ोस, रिश्तेदारों में पाटासाजी की गई. कोई पता नहीं चला. परिजनों ने द्वारा आशंका व्यक्त कर मामले में रिपोर्ट करवाई.
बालक की गुमशुदगी को एसपी जशपुर ने गंभीरता से लिया और थाना प्रभारी कुनकुरी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर जांच के निर्देश दिए गए. इस मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम को मालूम हुआ कि नाबालिग के गायब होने के दिन से एक शादीशुदा महिला भी अपने घर से गायब है. उसी के द्वारा नाबालिग बालक को भगाकर ले जाने के शक पर पुलिस द्वारा महिला की तलाश शुरु की. इसी दौरान मुखबीर और सायबर सेल से पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त महिला अपने साथ नाबालिग बालक को हरियाणा ले गई है. और ग्राम सानपुर थाना सेफीदोन क्षेत्र में एक किराए का कमरा लेकर रह रही है.
एसपी जशपुर द्वारा तत्काल एक टीम का गठन कर हरियाणा के लिए रवाना किया गया. टीम द्वारा दबिश देकर महिला और बालक को लेकर वापस थाना कुनकुरी लाया गया. अपहृत बालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि 6-7 महीने पहले महिला से जान परिचय हुआ और फिर बीच-बीच में शारीरिक शोषण महिला द्वारा करने लगी. महिला द्वारा बालक को कहीं बाहर चलते हैं. कोई रोक-टोक नहीं करेगा. कहकर अपने साथ भगाकर हरियाणा ले गई.
आरोपिया महिला उम्र 25 साल के खिलाफ उक्त धारा सदर का अपराध सबूत पाये जाने पर उसे 19 सितम्बर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया.
आरोपिया की पतासाजी और गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी उप निरीक्षक सुनील सिंह, स.उ.नि. मनोज साहू, म.प्र.आर. चंपा पैंकरा, आर. भूपेन्द्र यादव और सायबर सेल से उप निरीक्षक नसरूद्दीन अंसारी, आर. 699 अनिल सिंह, आर. 634 सोनसाय भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



