प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में बनेगा महतारी सदन, 52 करोड़ 20 लाख रुपये मंजूर, CM साय ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दी जीत की बधाई
Mahtari Sadan will be built in all the Gram Panchayats of the state Rs 52 crore 20 lakh approved CM Sai congratulated Chief Minister Naib Singh Saini for the victory
CM साय ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दी जीत की बधाई
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दूरभाष पर चर्चा कर विधानसभा के चुनाव में शानदार जीत के लिए छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से बधाई एवं शुभकामनाएं दी.
उन्होंने केन्द्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनकल्याणकारी योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि हरियाणा की जनता ने केन्द्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों और विकास योजनाओं पर अपनी मुहर लगा दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में बनेगा महतारी सदन, 52 करोड़ 20 लाख रुपये मंजूर
रायपुर : प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने और आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के मकसद से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार महतारी सदन का निर्माण कार्य किया जाना है. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास से 179 महतारी सदन की स्वीकृति आदेश जारी किया गया है.
महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको काम काज के लिए स्थान उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार गांवों में महतारी सदन बनाने जा रही है. कार्यों में एकरुपता के नजरिए से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्य का एक मानक डिजाईन एवं प्राक्कलन तैयार किया गया है. प्रति महतारी सदन की लागत राशि रुपये 29.20 लाख होगी. उक्त कार्य महतारी सदन योजना के बजट से 24.70 लाख और स्वच्छ भारत मिशन के बजट से 4.50 लाख के अभिसरण से किया जाएगा. इस तरह 179 महतारी सदन के लिए 52 करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है.
प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाया जाएगा। महतारी सदन बनाने की शुरुआत हो गयी है. पहले चरण में प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में महतारी सदन बनना प्रारंभ किया जा रहा है और 5 साल में सभी ग्राम पंचायत में महतारी सदन बनेंगे.
प्रदेश में बनने वाले महतारी सदन का निर्माण करीब 25 सौ वर्गफुट में कराया जाएगा. सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हाल, किचन और स्टोररुम जैसी सुविधाएं रहेगी. पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा. महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमे बॉउंड्रीवाल भी बनाये जाएंगे. महतारी सदन में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
PWD विभाग में 102 अभियंताओं की होगी भर्ती
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में सब इंजीनियरों के 102 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है. इसमें 86 सिविल और 16 विद्युत-यांत्रिकी के उप अभियंता के पद शामिल हैं. इससे पहले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 128 अभियंताओं के पद निकाले गए थे.
अब तक 8 से ज्यादा विभागों में कई पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरु हो गई है। स्वास्थ्य विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, गृह विभाग, विधि विभाग, आदिम जाति कल्याण, वन एवं पर्यावरण विभाग में भर्ती प्रक्रिया चल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



