प्रेमी संग रहने के लिए पत्नी ने रची हत्या की साजिश, 1 लाख की सुपारी देकर पिकअप से कुचलवाया, एक साल बाद मां ने खोला राज, तीन आरोपी गिरफ्तार
Wife hatched a murder plot to live with her lover, hired a contract killer for ₹1 lakh to have her husband run over by a pickup truck; the secret was revealed a year later, and three accused have been arrested.
बलरामपुर : जिसे पुलिस करीब एक साल तक सड़क हादसा मानती रही. वह दरअसल एक सोची-समझी हत्या की साजिश निकली. पति की हत्या के लिए पत्नी ने कथित तौर पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पूरी प्लानिंग की और पिकअप चालक को एक लाख रुपये की सुपारी दी. तय साजिश के तहत बाइक से जा रहे पति को पिकअप से जोरदार टक्कर मारी गई. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मामला झारखंड के चिनियां थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रहने वाले मृतक श्रीकांत रवि की शादी करीब 13 साल पहले झारखंड के देवीगंज निवासी झामुमो जिलाध्यक्ष शंभू राम की बेटी मनीषा से हुई थी. दंपती के तीन बच्चे हैं. मनीषा का हसन नाम के युवक से प्रेम संबंध था. हसन रामानुजगंज में मोबाइल की दुकान चलाता था और कुछ समय तक श्रीकांत के घर में किराए पर भी रहा था. इसी दौरान मनीषा और हसन के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध बन गए. मनीषा अपने पति से तलाक लेकर प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी हुई थी और पिछले कुछ महीनों से अपने मायके चिनियां में रह रही थी
बताया जा रहा है कि समय के साथ यह रिश्ता इतना गहरा हो गया कि दोनों ने श्रीकांत को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली. इसके बाद हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की प्लान बनाई गई. पुलिस जांच में सामने आया कि पिकअप चालक को कथित तौर पर एक लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. प्लान के मुताबिक श्रीकांत जब बाइक से जा रहा था. तभी पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. शुरुआती जांच में मामला सड़क हादसा का ही लगा और पुलिस ने उसी दिशा में कार्रवाई की.
इस मामले में नया मोड़ आया, जब मृतक की मां शांति देवी ने बहू के प्रेम संबंधों की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद जांच आगे बढ़ी और हादसे के पीछे छिपी कथित हत्या की पूरी कहानी सामने आ गई. करीब एक साल बाद मृतक की मां ने पुलिस को मनीषा और हसन के कथित संबंधों की जानकारी दी. इस अहम सुराग के बाद पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू की. पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस को हादसे के पीछे साजिश के संकेत मिले और मामला हत्या में बदल गया.
मनीषा ने लंबे समय से बंद बातचीत के बाद अचानक फोन कर श्रीकांत को मिलने के लिए चिनियां बुलाया. जब श्रीकांत अपनी मोटरसाइकिल से चिनियां जा रहा था, तब पहले से घात लगाए अर्टिगा कार में सवार हसन, उसके साथी इमरान और असराज और पिकअप चालक परवेज ने उसका पीछा किया. बरवाहा मोड़ के पास पिकअप चालक ने श्रीकांत की अपाचे मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हत्या को हादसे का रूप देकर आरोपी फरार हो गए.
पुलिस ने मनीषा, उसके प्रेमी हसन और पिकअप चालक परवेज को गिरफ्तार कर लिया. मामले में शामिल दो अन्य आरोपी इमरान और असराज फिलहाल फरार हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



