महासमुंद में कार-बाइक की जबरदस्त टक्कर के बाद नदी में गिरे वाहन, मचा हड़कंप, एक की मौत, बाइक सवार युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान जारी
Vehicles plunged into a river following a severe collision between a car and a bike in Mahasamund, sparking panic; one person died, and a rescue operation is underway to locate the young motorcyclist.
महासमुंद/पिथौरा : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एक भीषण हादसा हुआ है. जहां जोक नदी के पुराने पुल पर कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और बाइक पुल के नीचे जा गिरी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक युवक लापता बताया जा रहा है. जिसकी तलाश की जा रही है. यह हादसा सांकरा थाना क्षेत्र में हुई है.
मिली जाकारी के मुताबिक कार में चार लोग सवार थे. रविवार को वो जोक नदी पार कर रहे थे. इसी दौरान कार बाइक से जा भिड़ी और फिर बाइक के साथ कार भी नदी में गिर गई. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से कार सवार तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. लेकिन एक की मौत हो गई. वही बाइक सवार युवक गहरे पानी में लापता हो गया है.
चलाया जा रहा रेस्क्यू अभियान
इधर हादसे की खबर मिलते ही सांकरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इसके साथ ही लापता युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने हादसे को लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है. पुलिस जांच पूरी होने के बाद हादसे की वजह स्पष्ट हो सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



