पैदल गांव लौट रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, इधर अज्ञात वाहन ने कुचला, 24 घंटों के भीतर हुए दो हादसों में 2 लोगों की मौत

An elderly man walking back to his village was struck by a speeding motorcyclist, while elsewhere, an unidentified vehicle ran over a person; two people died in these two accidents within a span of 24 hours.

पैदल गांव लौट रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी टक्कर, इधर अज्ञात वाहन ने कुचला, 24 घंटों के भीतर हुए दो हादसों में 2 लोगों की मौत

बालोद : बालोद जिले में पिछले 24 घंटों के भीतर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों हादसे बालोद और डौंडी थाना क्षेत्र में हुए.
पहला हादसा शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम मुजगहन में हुआ. लिमोरा निवासी ननकी विश्वकर्मा उम्र 58 साल करहीभदर स्थित शराब दुकान से पैदल अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे में ननकी विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई. वे गांव में लोहार का काम करते थे. खबर मिलने पर बालोद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मर्च्युरी भेजा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
दूसरा हादसा शनिवार शाम करीब 5 बजे डौंडी थाना क्षेत्र में अवारी नाला के पास हुआ. यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी. हादसे में मर्रामखेड़ा, बेलोदा निवासी नरेंद्र नुरेटी उम्र 25 साल की मौत हो गई.
हादसे में अवारी निवासी उमेंद्र कुमार गायकवाड़ उम्र 57 साल गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया. खबर पर 112 और 108 की टीम ने घायल उमेंद्र को अस्पताल पहुंचाया. डौंडी पुलिस ने नरेंद्र नुरेटी के शव को डौंडी अस्पताल की मर्च्युरी में भेजा. रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?