डस्टर को टाइमर बम से उड़ाने वाला आरोपी गिरफ्तार, बोला- पत्नी से अवैध संबंध के शक में किया ब्लास्ट, यू ट्युब में देखकर सीखा ब्लास्ट करने का तरीका
The accused who blew up the Duster with a timer bomb was arrested, said - he did the blast on suspicion of having illicit relations with his wife, learned the method of blasting by watching on YouTube
दुर्ग : भिलाई में देर रात कार में विस्फोटक से धमाका करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी का नाम देवेंद्र सिंह है जो की भिलाई के ही रामनगर का रहने वाला है. बता दें कि आरोपी देवेंद्र सिंह ने बकायदा यूट्यूब से बम बनाना सीखा और उसे किस तरह विस्फोट किया जाए. यह भी यूट्यूब से ही जानकारी ली. इसके बाद कल देर शाम कौशल बिल्डकॉन के मालिक संजय बुंदेला की ऑफिस के बाहर खड़ी डस्टर कार में विस्फोटक लगाकर उसे बुरी क्षतिग्रस्त कर दिया.
बता दें कि विस्फोटक लगाते हुए नकाबपोश देवेंद्र सिंह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था. जिसके बाद पुलिस ने टास्क टीम बनाई और वीडियो के आधार पर पताशाजी शुरु की तो वहीं संजय बुंदेला जो की कौशल बिल्डकॉन का मालिक है उसके आसपास के संबंधों पर भी गौर किया गया.
इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि जो संदेही सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है. वह कौशल बिल्डकॉन की ही ऑफिस में कार्यरत मैनेजर पूजा सिंह के पति देवेंद्र सिंह से मिलता जुलता नजर आ रहा था. जिसके बाद पुलिस ने देवेंद्र सिंह को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की. पहले तो उसने पुलिस को गुमराह किया. लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने पुलिस को पूरी जानकारी दी.
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि संजय बुंदेला जो की कौशल बिटकॉइन का मालिक है. उसके साथ उसकी पत्नी पूजा सिंह के अवैध संबंध होने का शक लंबे समय से था. क्योंकि दोनों के बीच में मोबाइल में बातचीत हुआ करती थी. जिसके बाद उसने संजय बुंदेला को डराने के लिए बच्चों के खिलौने वाले रिमोट से यूट्यूब से देखकर टाइगर बम का इस्तेमाल किया और बम बनाकर संजय बुंदेला की डस्टर कार CG07 AV 9990 को ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त कर दिया. फिलहाल पुलिस ने देवेंद्र सिंह को हिरासत में ले लिया है तो वही उसको जेल भेजने की तैयारी भी की जा रही है.
इस मामले की कार्यवाही में निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी सुपेला, उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंह संधु चौकी प्रभारी स्मृति नगर, प्रआर राधेश्याम चंद्राकर, प्रआर पंकज चौबे कमल नारायण, हर्षित शुक्ला, तुषार ,सविन्दर सिंह, कौशलेन्द्र सिंह और गोविन्द साहू की कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा.
आरोपी
देवेन्द्र सिह पिता स्व. नारद सिह साकिन लोक भारती स्कूल के पास रामनगर भिलाई थाना वैशालीनगर जिला दुर्ग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



