गरीब महिलाओं के नाम पर समूह लोन लेकर 20 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपीया मंजू सोनी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

Fraud of 20 lakhs by taking group loan in the name of poor women, police arrested the accused Manju Soni and sent her behind bars

गरीब महिलाओं के नाम पर समूह लोन लेकर 20 लाख की धोखाधड़ी, पुलिस ने आरोपीया मंजू सोनी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

दुर्ग : दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में गरीब महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के नाम पर एक बड़ा वित्तीय घोटाला सामने आया है. महिला ने खुद को मार्केटिंग एजेंट बताते हुए कई गरीब महिलाओं को सरकार की समूह लोन योजना का झांसा देकर उनके नाम पर कई स्मॉल फाइनेंस बैंकों से करीब 20 लाख रुपये का लोन पास करवाकर भारी पैमाने पर धोखाधड़ी की. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता माया सोनी ने थाना सुपेला में विस्तृत रिपोर्ट दर्ज करवाई.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थिया माया सोनी ने थाना सुपेला में रिपोर्ट दर्ज कराया कि मंजू सोनी कृष्णा नगर सुपेला जो मार्केटिंग का काम करती थी. इसके द्वारा पूर्व में शासन द्वारा महिलाओं को सशक्त करने और व्यवसायिक दक्षता एवं आत्म निर्भर बनने के लिए स्माल फाईनेंश बैंको के जरिए समुह लोन की योजना के अन्तर्गत आसान किस्तों स्माल फाईनेंश बैंक की योजना का फायदा उठाते हुए गरीब महिलाओं को झांसा देकर उनके नाम पर अलग-अलग स्माल बैंको के नाम से अलग-अलग समुह बनाकर महिलाओं को ग्राम शक्ति बैंक, बंधन बैंक, सुर्योदय बैंक, आशीर्वाद बैंक, ईशाख बैंक, सुभ्रा बैंक, सत्सा बैंक से लोन पास करवाकर पैसा निकलवा कर अपने घर कृष्णा नगर सुपेला में बुलवाकर महिलाओं के पूर्व से संचालित बैंक खाते में लोन की रकम आ जाने पर उन्हीं महिलाओं को षड्यंत्र पूर्वक अन्य झांसा देकर उनके खाते में आई लोन रकम में से करीब 80% रकम नगद में निकलवाकर अपने पास षड़यंत्र पुर्वक रख लेती थी और उस किस्त में कुछ महीने संयुक्त रूप से किस्त की अदायगी करती थी.
करीब छह से सात महीने तक किस्त का भुगतान करवाती थी. उसी बीच में अन्य समुह बनवाकर यही प्रक्रिया को अपनाती थी. इस तरह लगातार महिलाओं के समुह से मिली रकम का खुद उपयोग कर, किस्त का भुगतान न कर गरीब महिलाओं के साथ षडयंत्र पर्वक करीब 20,00,000 रुपये की धोखाधड़ी की है. रिपोर्ट पर थाना सुपेला में अपराध क 603/2025 धारा 318(4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया.
मामले की जांच और आरोपियां की पतासाजी कर आरोपियां मंजू सोनी, कृष्णा नगर सुपेला थाना सुपेला को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर कई ग्रुप के जरिए बहुत साड़ी महिलाओं के नाम अल्फा ग्रुप बनाकर लोन गृह उघोग और छोटे स्तर पर व्यवसाय चलाने के नाम पर रकम लेना. जिससे एक स्कुटी नम्बर CG CH 8547 कृष्णा नगर के घर का बेचने का सौदा कर दूसरी संम्पत्ति खरीदकर फरार होने की तैयारी में थी. आरोपीयां को दुर्ग की अदालत में पेश किया गया.
इस अहम कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक विजय यादव, उनि मनीष वाजपेयी सउनि पुरण साहु, प्र.आर. शुबोध पण्डे महिला आरक्षक छमा बांधव अरक्षक सुर्यप्रताप, दुगेश सिंह का विशेष योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपिया
मंजू सोनी, कृष्णा नगर सुपेला भिलाई जिला दुर्ग

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB