रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी गुजरने से कट गए दोनों पैर, रात भर पड़ा रहा खून से लथपथ, सुबह लोगों ने देखा, इलाज जारी

A young man met with a horrific accident while sitting on the railway tracks; both his legs were severed by a passing freight train. He lay in agony throughout the night before being discovered by people in the morning; he has been admitted to the hospital, and treatment is underway.

रेलवे ट्रैक पर बैठे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, मालगाड़ी गुजरने से कट गए दोनों पैर, रात भर पड़ा रहा खून से लथपथ, सुबह लोगों ने देखा, इलाज जारी

कोरबा : कोरबा जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. सीएसईबी चौकी अंतर्गत ढोढ़ीपारा के पास रेलवे ट्रैक पर बैठे एक युवक के ऊपर से मालगाड़ी गुजर गई. जिससे उसके दोनों पैर कट गए. युवक खून से लथपथ ट्रैक पर पड़ा रहा. घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है. रात भर युवक खून से लथपथ रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा. सुबह जब लोग वहां से गुजर रहे थे. तब उनकी नजर युवक पर पड़ी। लोगों ने इसकी खबर फौरन पुलिस को दी.
युवक की हालत बताई जा रही नाजुक
घायल युवक की पहचान रितेश सारथी पिता सरवन सारथी उम्र 22 साल निवासी ढेगूनाला के रूप में हुई है. खबर मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल रवाना किया. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि युवक रेलवे ट्रैक पर बैठा हुआ था. तभी मालगाड़ी आ गई. तेज रफ्तार मालगाड़ी ने उसके दोनों पैरों को कुचल दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
खबर मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने युवक के पास से मोबाइल जब्त किया है. युवक किस नीयत से रात में रेलवे ट्रैक पर बैठा था. यह अब तक साफ नहीं हो पाया है. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
परिजनों से पूछताछ जारी
शुरुआती जांच में पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवक चोरी की नीयत से वहां था.. शौच करने गया था.. या फिर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था. फिलहाल इनमें से किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं हुई है. सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि खबर मिलते ही पुलिस फौरन मौके पर पहुंची. घायल युवक को अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है. परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?