पेड़ से टकराई मोड़ पर बेकाबू तेज रफ्तार बाइक, अगला हिस्सा टूटा, बिना हेलमेट चला रहे 2 नाबालिग दोस्तों की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम
A speeding, out-of-control motorcycle crashed into a tree at a bend, shattering its front end; two minor friends riding without helmets met a tragic death, and the village is plunged into mourning.
कोरबा/दीपका : कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के ग्राम लिटियाखार में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार मोटर साइकिल पेड़ से टकरा गई. हादसे में बाइक सवार दो नाबालिग लड़कों की मौके पर ही मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों बिना हेलमेट के बाइक पर सवार थे और तेज रफ्तार होने की वजह से मोड़ पर बाइक के अनियंत्रित होने से ये हादसा हो गया.
मिली जानकारी के मुताबिक करण चौहान पिता बृजलाल उम्र 16 साल मोटर साइकिल चला रहा था. जबकि राजा नेटी पिता कैलाश उम्र 14 साल पीछे बैठा था. दोनों तेजी से बाइक चलाते हुए लिटियाखार की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में एक मोड़ पर तेज रफ्तार मोटर साइकिल अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. स्थानीय लोगों ने दीपका पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी दोनों के परिजनों को दी. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.
शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों नाबालिग बिना हेलमेट के बाइक पर सवार थे. चश्मदीदों ने बताया कि बाइक की रफ्तार काफी तेज थी और मोड़ पर कंट्रोल बिगड़ने के बाद मोटर साइकिल सीधे पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
देर रात होने के कारण दोनों शवों को अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवाया गया था. शनिवार को पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर शवों का पोस्टमार्टम के बाद सौंप दिया गया. पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे केवजह की जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. दोनों नाबालिगों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने लोगों से अपील किया कि नाबालिगों को वाहन न दें और वाहन चलाते समय हेलमेट समेत सभी यातायात नियमों का पालन करें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



