छत्तीसगढ़ में दिल दहला देने वाली घटना: जादू-टोना के शक में घर घुसकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, फिर श्मशान घाट में जलाए शव, 6 गिरफ्तार
Horrifying incident in Chhattisgarh: Villager killed after attackers barged into his home on suspicion of practicing black magic; body subsequently burned at the cremation ground; 6 arrested.
दन्तेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जादू-टोना के शक में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने मृतक के शव को श्मशान घाट में ले जाकर जला दिए थे. पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली तो गांव में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया. यह पूरा मामला दन्तेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम पोरोपरिया पटेलपारा में जादू टोना के शक में एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई थी. बताया जा रहा हैं कि 1 सितंबर को ग्राम पटेलपारा के कुछ ग्रामीणों ने जोगा मंडावी पर जादू टोना का शक जताते हुए उससे विवाद और मारपीट किये थे.। ग्रामीणों का आरोप था कि जोगा की वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
इस बात को लेकर गांव के ग्रामीण जमा हुए और जोगा मंडावी के घर हमला बोल दिए. ग्रामीणों ने जोगा और उसके परिजनों को बंधक बनाकर मारपीट की. ग्रामीणों ने जोगा को इतना मारा कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने उसके शव को श्मशान ले जाकर जला दिए थे.
दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो मौके पर आला अधिकारी और एफएसएल की टीम पहुंची. पुलिस टीम ने जांच करते हुए घटना में शामिल 6 आरोपियों को पकड़ा गया. कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल कर ली है. पुलिस मामले में बीएनएस की धारा 103(1), 190, 191, 332(1), 238, 127(2)115(2), 351, 296 के तहत जुर्म दर्ज किया गया. साथ ही एफएसएल टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची और जांच की गई. इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया गया. मामले की जांच जारी है. घटना से संबंधित अन्य तथ्यों व साक्ष्यों की जांच की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है.
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. कोसा मंडावी,
2. नंदा मंडावी
3. नंदा कोवासी
4. आयता कवासी
5. भीमा मंडावी
6. हिड़मा बारसे
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



