छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, भद्राचलम मंदिर दर्शन के लिए निकले 9 श्रद्धालुओं की मौत, 22 घायल

Tragic road accident on Chhattisgarh-Andhra border: Bus falls into ditch, 9 devotees on their way to Bhadrachalam temple killed, 22 injured

छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, भद्राचलम मंदिर दर्शन के लिए निकले 9 श्रद्धालुओं की मौत, 22 घायल

अल्लूरी सीताराम राजू : छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश राज्य की सीमा पर ASR जिले के मारेडमिल्ली घाटी पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. अरकू से रायलासीमा चिंतूर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी घाटी में पलट गई. इस दर्दनाक हादसे में भद्राचलम मंदिर के दर्शन करने के बाद अन्नावरम जा रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत मौके पर ही हो गई. जबकि 22 से ज्यादा श्रद्धालुओं घायल बताए जा रहे हैं. यह मामला मारेडमिल्ली थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 12 दिसंबर 2025) की सुबह करीब 4:30 बजे चिंतूर-मारेडमिल्ली घाट सड़क पर एक दुर्गा मंदिर के पास चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया. जिसके चलते बस सड़क से फिसलकर नीचे खाई में जा गिरी. बस घाटी से गिरकर नीचे घनी झाड़ियों में फंस गई. बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. कई यात्री बस से नीचे सड़क पर और खाई में गिर गए. सड़क पर श्रद्धालुओं के शव और श्रद्धालुओं का सामान बिखरा पड़ा था. बस में करीब 40 यात्री सवार थे और यह बस अरकू घाटी से रायलासीमा चित्तूर की तरफ जा रही थी. बस में सवार यात्री चित्तूर जिले के थे. 
हादसे के बाद उस मार्ग से गुजर रहे अन्य यात्रियों और स्थानीय लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया. उन्होंने तत्काल पुलिस और प्रशासन को खबर दी और घायलों को बस से बाहर निकालना शुरु किया. खबर मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला. दुर्गम घाटी और अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा.
एसपी अमित बरदार ने 9 लोगों की ऑन स्पॉट डेथ की पुष्टि की है. जबकि 22 अन्य घायल हुए हैं. 9 लोगों की डेड बॉडी बाहर निकाली गई है. अधिकारियों ने आशंका जताई है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है. क्योंकि कुछ घायलों की हालत नाजुक है.
सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए भद्राचलम और चिंतूर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. गंभीर रुप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बड़े चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है.
प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t