इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म, उज्जैन घुमाने के बहाने भी बनाए शारीरिक संबंध, विवाह करने कहा तो छोड़कर फरार, केस दर्ज
Friendship on Instagram, rape on the pretext of marriage, physical relations were also established on the pretext of taking her to Ujjain, when asked to marry she left and fled, case registered.
दुर्ग/भिलाई : दुर्ग जिअल के युवक ने भानुप्रतापुर की लड़की से सोशल मीडिया पर दोस्ती की. फिर शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब लड़की के परिवार ने शादी की बात उठाई तो आरोपी ने इंकार कर दिया. इस मामले में दुर्ग के मोहन नगर थाने में पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है.
पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी पहचान साल 2025 में इंस्टाग्राम के जरिए सौरभ राजपूत निवासी सिकोला भाटा दुर्ग से हुई थी. दोनों के बीच फोन पर लगातार बातचीत होने लगी. युवक ने उसे शादी का भरोसा दिलाया और मिलने के लिए दुर्ग बुलाया. युवती 5 मार्च 2026 को उससे मिलने दुर्ग पहुंची.
आरोपी उसे अपने बड़े भाई के घर सिकोला भाटा ले गया. जहां रात के समय उसने शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया, युवती ने विरोध किया. लेकिन आरोपी नहीं माना. घटना के बाद वह कुछ दिनों तक अपनी बुआ के घर पाटन में रही.
28 मार्च को आरोपी ने युवती को उज्जैन घुमाने के लिए लेकर गया. इस दौरान भी वो लगातार शारीरिक संबंध बनाता ही रहा. वापस आने के बाद वह उसे दुर्ग में ही अपने पास रखा और शादी का वादा कर बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा. आख़री बार 11 अप्रैल 2026 को आरोपी ने युवती को ग्राम संबलपुर अपने नानी के यहां एक रात रखकर दुष्कर्म किया. उसके दूसरे दिन आरोपी ने युवती को उसके गांव छोड़ा.
युवती को उसके गांव छोड़ने के बाद आरोपी पर युवती के घर वालों ने शादी करने की बात कही. लेकिन उसने पहले दो साल रुकने की बात कही. इसके बाद में वो फरार हो गया. फोन पर अब आरोपी शादी करने से इंकार कर रहा है.
युवती ने प्रताड़ित को होकर पुलिस में इसकी शिकायत की है. मोहन नगर पुलिस ने आरोपी सौरभ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है. फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. और आरोपी सौरभ राजपूत निवासी सिकोला भाटा दुर्ग की तलाश जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



