शादी की कसम देकर भरोसे का कत्ल, पुलिस की 24 घंटे में करारी गिरफ्तारी, प्यार का नाटक और 500 दिनों तक शारीरिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार

Murder of trust by swearing marriage, police made a strong arrest within 24 hours, accused of pretending to be in love and physically abusing for 500 days arrested.

शादी की कसम देकर भरोसे का कत्ल, पुलिस की 24 घंटे में करारी गिरफ्तारी, प्यार का नाटक और 500 दिनों तक शारीरिक शोषण का आरोपी गिरफ्तार

कांकेर/नरहरपुर : कांकेर जिले में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को शिकायत दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 5 जनवरी को चौकी हल्बा में दर्ज शिकायत में बताया कि 25 अगस्त 2023 से अजीत उसेंडी उम्र 28 साल निवासी गितपहर ने उससे शादी का वादा कर पिछले तीन साल से शारीरिक शोषण करता रहा. जब भी युवती शादी की बात करती. आरोपी बहाने बनाकर टाल देता और बाद में शादी करने का भरोसा देता रहा. हाल ही में उसने स्पष्ट रुप से शादी से इंकार कर दिया.
जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु की. त्वरित कार्रवाई करते हुए हल्बा चौकी प्रभारी और नरहरपुर थाना की टीम ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t