अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, स्कूल वाहन पलटा, बड़ा हादसा टला, मैनेजमेंट की गंभीर लापरवाही आई सामने, अभिभावकों में भारी आक्रोश

An unknown vehicle struck the school vehicle, overturned, and injured children. Serious negligence on the part of the management surfaced, leading to widespread anger among parents.

अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर, स्कूल वाहन पलटा, बड़ा हादसा टला, मैनेजमेंट की गंभीर लापरवाही आई सामने, अभिभावकों में भारी आक्रोश

जांजगीर-चांपा/अकलतरा : बुधवार सुबह करीब 7 बजे मीनी माता चौक फोरलेन के पास सेंट जेवियर इंग्लिश स्कूल, अकलतरा का एक स्कूल वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गया। वाहन तरौद से विद्यार्थियों को लेकर स्कूल की तरफ आ रहा था. तभी पीछे से एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर के बाद स्कूल वेन असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई.
हादसे के समय स्कूल वेन में नियम के खिलाफ 16 बच्चे सवार थे. जबकि परिवहन नियमों के मुताबिक उक्त वाहन में अधिकतम 8 बच्चों को ही बैठाने की परमीशन है. क्षमता से दोगुने बच्चों को बैठाए जाने की वजह से वाहन का बेलेंस बिगड़ा और हादसे की गंभीरता बढ़ गई. हालांकि वाहन की गति कम होने से एक बड़ा हादसा टल गया.
चश्मदीदों के मुताबिक वेन पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. दो बच्चों को हल्की चोटें आईं. स्थानीय नागरिकों और स्कूल स्टाफ की मदद से सभी बच्चों को फौरन नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है.
हादसे की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन और ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट मौके पर पहुंचे. स्कूल प्रबंधन ने वाहन के दस्तावेज पूरे होने की बात कही. लेकिन क्षमता से ज्यादा बच्चों को वाहन में बैठाना ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट की घोर लापरवाही को उजागर करता है.
इस हादसे को लेकर स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों ने स्कूल वाहनों की नियमित जांच, बच्चों की संख्या पर सख्त नियंत्रण, प्रशिक्षित चालकों की नियुक्ति और यातायात नियमों के कड़ाई से पालन की मांग की है.
फिलहाल सभी बच्चे सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. लेकिन यह घटना स्कूल परिवहन व्यवस्था की सुरक्षा और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े करती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t