जंगली जानवर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, नाबालिग लड़की का अपहरण कर भाग रहे दो युवक हादसे में घायल, परिजनों ने दबोचकर पुलिस को सौंपा
A speeding motorcycle collided with a wild animal; two youths, who were fleeing after abducting a minor girl, were injured in the accident and subsequently apprehended by the girl's family and handed over to the police.
सीतापुर : सीतापुर में लहरपुर कोतवाली इलाके के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जा रहे दो युवकों की बाइक हादसे का शिकार हो गई. नाबालिग लड़की के अचानक लापता होने पर शक के आधार पर परिजनों ने फुर्ती दिखाते हुए युवकों का पीछा करना शुरू कर दिया था. परिजनों को पीछे आते देख आरोपी युवक मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ाकर भागने की कोशिश करने लगे. तभी रास्ते में अचानक आए एक जंगली जानवर से उनकी तेज रफ्तार बाइक जोरदार ढंग से टकरा गई.
हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल पर सवार नाबालिग लड़की और दोनों आरोपी युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. पीछा कर रहे परिजनों ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपी युवकों को दबोच लिया और फौरन स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया.
हादसे में गंभीर रूप से चोटिल हुई नाबालिग लड़की को आनन-फानन में प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया. जहां उसका इलाज जारी है. पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है और हिरासत में लिए गए दोनों घायल युवकों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



