पिकनिक मनाने गए 9 बच्चे, नदी में बहे दो बच्चों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी, इधर नाले के तेज बहाव में बहा 6 साल का बच्चा, मिला शव

Nine children had gone for a picnic; the body of one of the two children swept away in the river has been recovered, while the search for the other continues. Meanwhile, the body of a 6-year-old child, who had been swept away by the strong current of a drain, has been found.

पिकनिक मनाने गए 9 बच्चे, नदी में बहे दो बच्चों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी, इधर नाले के तेज बहाव में बहा 6 साल का बच्चा, मिला शव

नदी में बहे दो बच्चों में से एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी
कांकेर : उत्तर बस्तर कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में पिकनिक के दौरान बांडे नदी में बहे दो बच्चों में से एक का शव करीब 19 घंटे बाद बरामद किया गया है. शुक्रवार सुबह SDRF की टीम ने रेस्क्यू अभियान के दौरान अभिजीत विश्वास का शव नदी से बरामद किया. वहीं दूसरे बच्चे साहिल बर्मन की तलाश अब भी जारी है.
पिकनिक के दौरान हादसा
गुरुवार दोपहर इरपनार गांव से 9 बच्चे पिकनिक मनाने छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे करका-बुज गांव के पास बांडे नदी पहुंचे थे. खाना बनाने के बाद बच्चे नदी में नहाने गए थे. इसी दौरान अभिजीत विश्वास और साहिल बर्मन गहरे पानी में चले गए और नदी के तेज बहाव में बह गए. हादसे की खबर मिलते ही बांदे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई. इसके बाद कांकेर से SDRF की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया. करीब 19 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शुक्रवार सुबह अभिजीत का शव नदी से बरामद किया गया.
दूसरे छात्र की तलाश जारी
SDRF की टीम के साथ स्थानीय ग्रामीण भी नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है. पुलिस और प्रशासन की टीम पूरे रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

नाले के तेज बहाव में बहा 6 साल का बच्चा, तलाश के बाद मिला शव
सुकमा : सुकमा जिले के मूलेर गांव के इत्तपारा में नाले में डूबने से 6 साल के बच्चे की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्चा कुछ अन्य बच्चों के साथ नाले की तरफ गया था. इसी दौरान वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और बहते हुए गहरे पानी में चला गया. काफी देर तक बच्चा वापस घर नहीं पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की. बाद में नाले से उसका शव बरामद किया गया. हादसे के बाद परिवार के साथ पूरे गांव में शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक मूलेर गांव के इत्तपारा में कुछ बच्चे नाले की तरफ गए हुए थे. इसी दौरान 6 साल का बच्चा अचानक नाले के तेज बहाव में बह गया. उसके साथ मौजूद बच्चों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिलने के बाद उसकी तलाश शुरू की गई. बच्चे के काफी समय तक घर नहीं लौटने से परिजन चिंतित हो गए. इसके बाद ग्रामीण बड़ी तादाद में इकठ्ठा हुए और नाले के साथ आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की. ग्रामीणों ने नाले में अलग-अलग स्थानों पर बच्चे की तलाश की. काफी खोजबीन के बाद नाले में बच्चे का शव मिला.
ग्रामीणों ने शव को पानी से बाहर निकाला. बच्चे की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया. घटनास्थल पर बड़ी तादाद में ग्रामीण भी पहुंच गए. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हादसे की जानकारी पुलिस को भी दी गई. खबर मिलने के बाद पुलिस की तरफ से मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई. हादसा किन हालात में हुआ इसे लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है.
ग्रामीणों के मुताबिक नाले में पानी का बहाव तेज था. इसी दौरान बच्चा उसकी चपेट में आ गया और खुद को संभाल नहीं सका. जब तक ग्रामीणों ने तलाश कर उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. 6 साल के बच्चे की अचानक हुई मौत से मूलेर गांव के इत्तपारा में शोक का माहौल बना हुआ है. परिजन इस घटना से सदमे में हैं. फिलहाल पुलिस मामले में जरुरी कार्रवाई कर रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb