पट्टा बनाने के नाम पर महिला पटवारी ने लिया रिश्वत, काम नहीं होने पर तहसीलदार ने लौटाई रकम, दीपक बैज- कब तक यह लुट खसोट जारी रहेगी?

Female Patwari took bribe in the name of making lease, Tehsildar returned the money when the work was not done, Deepak Baij- How long will this looting continue?

पट्टा बनाने के नाम पर महिला पटवारी ने लिया रिश्वत, काम नहीं होने पर तहसीलदार ने लौटाई रकम, दीपक बैज- कब तक यह लुट खसोट जारी रहेगी?

जगदलपुर : बस्तर के लोहांड़ीगुड़ा तहसील में पट्टा बनाने के नाम पर महिला पटवारी ने ग्रामीणो आदिवासियों से एक लाख रुपए की रिश्वत ली थी. जिसके बाद तहसीलदार ने जो किया वो भी चर्चा का विषय बन गया है. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पूरा मामला बस्तर के लोहांड़ीगुड़ा तहसील में पट्टा बनाने के नाम पर पटवारी मैडम ने ग्रामीणों आदिवासियों से करीब एक लाख रुपए की घुस ली उसके बावजूद पट्टा नहीं बनवाया. जिसकी जानकारी स्थानीय जनपद सदस्य ने तहसीलदार को दी. जिस पर कार्यवाही करते हुए तहसीलदार ने पटवारी मैडम से पैसे लेकर ग्रामीणों को लौटाए. घटनाक्रम का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा  है. सवाल उठ रहा है कि क्या रिश्वत रकम लौटाने के बाद महिला पटवारी प्रशासनिक कार्रवाई से बच पाएगी.

दीपक बैज के कसा तंज
मामले को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा है कि  स्थानीय तहसीलदार और जनपद सदस्य बधाई के पात्र हैं लेकिन अब तक पटवारी पर कोई कार्यवाही क्यों नहीं हुई?  ‘विष्णु जी यही आपका सुशासन है? आखिर, बस्तर के आदिवासियों-ग्रामीणों के साथ कब तक यह लुट खसोट जारी रहेगी?’
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB