प्रधानपाठक और बीईओ आफिस में कर्मचारी के बेटे ने की खुदकुशी, इधर पत्नी की हत्या के आरोप में बंद कैदी ने जेल में लगाई फांसी
The son of the principal and the employee of the BEO office committed suicide, while a prisoner accused of murdering his wife committed suicide in jail
सुकमा/बालोददुर्ग : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रधानपाठक की लाश मिलने से सनसनी मच गई है. प्रधान पाठक का शव उनके घर के बाथरुम में मिला। घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. घटना कोंटा थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना कोंटा वार्ड-7 की है. मृतक प्रधान पाठक चैन सिंह नेताम करीगुंडम स्कूल में पदस्थ थे. सुबह उनका शव उनके घर के बाथरुम में फांसी के फंदे पर लटका मिला।
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर कोंटा पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है. परिजनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि रविवार की रात में खाना खाने के बाद सोने के लिए अपने कमरे में चले गये थे. सुबह काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो दरवाजा को तोड़ा गया. कमरे में वो नहीं थे. बाथरुम में जाकर देखने पर शव फंदे से लटक रहा था. परिजनों ने इसकी खबर पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
सफाईकर्मी के बेटे की मिली लाश
बालोद : बालोद जिले के बीईओ कार्यालय में सफाईकर्मी के बेटे सतीश यादव की फांसी के फंदे पर लाश लटकी हुई मिली. खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना गरूर थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक सतीश की मां लक्ष्मी यादव हड़ताल पर गई थी. जिसके चलते सतीश पिछले तीन-चार दिनों से बीईओ कार्यालय में काम करने आ रहा था. उसी के पास कार्यालय की चाबी थी. रविवार-सोमवार की दरमियानी रात सतीश ने कार्यालय में ही फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सतीश की 6 महीने पहले ही शादी हुई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
पत्नी की हत्या के आरोप में बंद विचाराधीन कैदी ने जेल में लगाई फांसी, बैरक के शौचालय में मिला शव
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग केंद्रीय जेल में एक विचाराधीन कैदी किशनु साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह पिछले एक साल से पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था. यह घटना जेल प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े करती है.
मिली जानकारी के मुताबिक किशनु साहू, ग्राम देवरी (धमधा थाना क्षेत्र) का निवासी था. 19 अप्रैल 2024 को उसने घरेलू विवाद के बाद अपनी पत्नी कविता साहू की गला घोंटकर हत्या कर दी थी. अगले दिन वह खुद थाने जाकर सरेंडर कर आया था, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर 20 अप्रैल 2024 को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा था,
सुबह जेल के बैरक नंबर 20 के शौचालय में उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया. अन्य कैदियों ने जब उसे देखा तो जेलर को खबर दी. खबर पर पद्मनाभपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी.
पुलिस अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच में बताया कि यह खुदकुशी का मामला मालूम होता है. हालांकि अन्य कैदियों से पूछताछ जारी है. ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध हालत को साफ किया जा सके.
यह घटना न सिर्फजेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है. बल्कि यह भी दर्शाती है कि जेलों में मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति कितनी गंभीर हो सकती है. लंबे समय से विचाराधीन रहने और अपराधबोध की स्थिति में अक्सर कैदी ऐसे चरम कदम उठा लेते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



