शादी की पार्टी में बवाल, रसगुल्ला न देने पर हुआ विवाद, बदमाश ने युवक को मारा चाकू, मृतक और आरोपी दोनों नाबालिग

Ruckus in the wedding party dispute over not giving Rasgulla the miscreant stabbed the young man both the deceased and the accused were minors

शादी की पार्टी में बवाल, रसगुल्ला न देने पर हुआ विवाद, बदमाश ने युवक को मारा चाकू, मृतक और आरोपी दोनों नाबालिग

दुर्ग : दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में एक शादी पार्टी के दौरान दो नाबालिग लड़कों के बीच इतना विवाद बढ़ा कि एक ने दूसरे के पेट में चाकू घोंप दिया. इससे उसकी मौत हो गई. पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जेवरा में मंगलवार शाम एक शादी थी. वहां पार्टी के दौरान रसगुल्ला ना देने पर दो नाबालिग लड़कों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि नाबालिग लड़के ने अपने जेब से चाकू निकाला और दूसरे नाबालिग लड़के को चाक़ू मार दिया.
चाकू लगने से दूसरा नाबालिग लहूलुहान होकर वहीं गिर गया. इससे वहां भगदड़ मच गई. इसके बाद आरोपी वहां से निकला और जेवरा सिरसा चौकी पहुंचा. यहां उसने खुद को सरेंडर करते हुए पुलिस को जानकारी दी कि उसने एक लड़के को चाकू मार दिया. पुलिस फौरन उसे लेकर मौके पर पहुंची. घायल को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने भेजा. साथ ही शव को पीएम के लिए मरचुरी भेजा गया. मृतक और आरोपी दोनों नाबालिग थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI