डोली की जगह उठी अर्थी, शादी के दिन लॉज के बाथरुम में फांसी के फंदे पर लटकी मिली दुल्हन की लाश, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Instead of palanquin, bier was taken out, on the wedding day, the dead body of the bride was found hanging from a noose in the bathroom of the lodge, the relatives were crying inconsolably
दुर्ग/भिलाई : दुर्ग जिला के भिलाई से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. जिसने पूरे शहर को हैरान कर दिया है. एक युवती ने अपनी शादी से कुछ घंटे पहले ही खुदकुशी कर ली. घटना भिलाई के एक लॉज की है. जहां लड़की के परिवार वाले बलिया से शादी के लिए आए हुए थे. आज शाम को शादी की रस्में पूरी होनी थीं. लेकिन इससे पहले ही दुल्हन की मौत की खबर ने जश्न को मातम में बदल दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका के परिजन बलिया (उत्तर प्रदेश) से दो दिन पहले ही भिलाई पहुंचे थे. उन्होंने यहां एक लॉज में ठहरने की व्यवस्था की थी. जहां शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं. शाम को विवाह समारोह होना था. सब कुछ सामान्य चल रहा था. लेकिन सुबह जब परिजन दुल्हन पूजा साहनी उम्र 26 साल को तैयार करने के लिए उसके कमरे में पहुंचे. तो वह नजर नहीं आई.
परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान जब लॉज के बाथरुम का दरवाजा खटखटाया गया और कोई जवाब नहीं मिला. तब उन्होंने जबरन दरवाजा खोला. अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए. युवती ने बाथरुम में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी.
घटना की खबर मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटनास्थल की गहन जांच की जा रही है. पुलिस ने बाथरुम और कमरे से कुछ सामान जब्त किया है. जिसमें युवती का मोबाइल फोन और कुछ व्यक्तिगत वस्तुएं शामिल हैं. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर वह कौन सी वजह रही जिनकी वजह से युवती ने इतना बड़ा कदम उठाया.
कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जांच जारी
अब तक की जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं है. पुलिस का कहना है कि मोबाइल डेटा और परिजनों से पूछताछ के आधार पर आगे की जांच की जाएगी. प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों ने किसी तरह की मानसिक परेशानी या दबाव की जानकारी नहीं दी है. युवती पूरी तरह से सामान्य और खुश नजर आ रही थी.
घटना के बाद से मृतिका के घर में कोहराम मचा हुआ है. शादी के लिए सजाया गया लॉज मातम के माहौल में बदल गया. परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए. दुल्हन के माता-पिता और भाई-बहन बेसुध हैं. एक रिश्तेदार ने बताया, "वो बहुत ही प्यारी और समझदार लड़की थी. कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ हो सकता है. सब कुछ सामान्य था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



