दर्दनाक सड़क हादसा, कॉलेज के पास हाईवा ने भाई के साथ जा रही स्कूटी सवार युवती को कुचला, मौके पर ही मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

Painful road accident near college Highway crushed a girl riding a scooter with her brother died on the spot driver arrested

दर्दनाक सड़क हादसा, कॉलेज के पास हाईवा ने भाई के साथ जा रही स्कूटी सवार युवती को कुचला, मौके पर ही मौत, ड्राइवर गिरफ्तार

दुर्ग : एक बार फिर हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया. पुलिस ने हाइवा चालक को हिरासत में लेकर घटना की जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक भिलाई के दीनदयाल कॉलोनी जुनवानी निवासी युवती के भाई का रविवार को जन्मदिन था. इसी खुशी में वह उसे सूर्या मॉल ले जा रही थी. श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के पास पहुंचने पर स्कूटी फिसल गई. जिससे दोनों भाई-बहन गिर गए. भाई पृथ्वी छिटक कर सड़क से दूर जा गिरा और बच गया. लेकिन दलप्रीत सड़क पर गिर गई.
तभी पीछे से आ रहे मुरुम से भरे हाइवा ने युवती को चपेट में ले लिया. जिसमें युवती की मौके पर ही मौत हो गई. खबर पर फौरन मौके पर पहुंची स्मृति नगर पुलिस टीम ने 112 की मदद से युवती का शव सुपेला अस्पताल के मर्च्युरी में पहुंचाया. भाई पृथ्वी को भी घबराहट के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बताया जा रहा है कि घटना के समय जुनवानी के ही दीनदयाल उपाध्याय कालोनी की रहने वाली 25 साल की दिलप्रीत कौर स्कूटी में अपनी बहन के साथ जा रही थी. जिसे दुर्घटना में हल्की चोट आई है. घटना के बाद स्मृति नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच में जुट गई. सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि लापरवाही पूर्वक हाइवा चलाने वाले ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb