बेटी के जन्मदिन चल रही थी तैयारी, पत्नी से हुआ विवाद, पिता ने कमरा बंद कर लगा ली फांसी, फंदे से लटकती मिली लाश, परिवार में पसरा मातम
Preparations were going on for the daughter birthday the father locked himself in the room and hanged himself the body was found hanging from the noose the family mourned
जगदलपुर : जगदलपुर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले एक वकील ने अपने बच्चे के जन्मदिन के दिन अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी परिजनों को रात को लगी. जिसके बाद खबर कोतवाली थाने को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को कब्जे में लेकर मेकाज भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले ऋषि तिवारी उम्र 40 साल पेशे से वकील थे. साथ ही अपनी पत्नी, मां और बच्चों के साथ निवास करते थे. रविवार को बेटी के जन्मदिन होने की वजह से घर में तैयारी चल रही थी. लेकिन अचानक पत्नी और ऋषि के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और ऋषि गुस्से में आकर अपने कमरे में दोपहर को चला गया.
पत्नी व मां ने इस ओर ध्यान न देते हुए अपने काम में लग गए. रात तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ और दरवाजे पर दस्तक दी. लगातार दस्तक के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो आसपास के लोगों को बुलाकर दरवाजे को तोड़ा गया. जहां ऋषि फंदे में लटका हुआ था. इसके बाद शव को उतारने के बाद परिजनों ने मामले की जानकारी कोतवाली थाना प्रभारी को दी गई.
मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, परिजनों से मामले की जानकारी ली जा रही है. थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद का कहना है मामले की जानकारी लगते ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



