स्कूल परिसर में शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जांच के बाद शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई, शिक्षक और शिक्षिका सस्पेंड
An objectionable video of a male and female teacher on the school premises went viral on social media; following an investigation, the Education Department took action and suspended both teachers.
जांजगीर-चांपा : जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम बोड़सरा स्थित एक सरकारी स्कुल में पदस्थ शिक्षक और शिक्षिका के आपत्तिजनक आचरण का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुई विभागीय जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई.
मिली जानकारी के मुताबिक\ कुछ दिनों पहले विद्यालय परिसर के भीतर शिक्षक और शिक्षिका के कथित अनुचित व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. वीडियो सामने आने के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया. और शिक्षा विभाग को जांच के निर्देश दिए.
जांच के दौरान विद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए गए. विभागीय अधिकारियों ने वीडियो की भी जांच की. प्रारंभिक जांच में दोनों शिक्षकों की पहचान होने और आरोपों की पुष्टि होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने दोनों के खिलाफ सस्पेंड की कार्रवाई की.
निलंबन आदेश के तहत संबंधित शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नवागढ़ और शिक्षिका का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अकलतरा निर्धारित किया गया है. निलंबन अवधि के दौरान दोनों को नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



