बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने एक ही दुपट्टे से लगाई फांसी, जंगल में पेड़ से लटकी मिली लाश, मौके से बाइक-आधार कार्ड बरामद, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस
A boyfriend and girlfriend hanged themselves using the same dupatta; their bodies were found hanging from a tree in the forest. A motorcycle and an Aadhaar card were recovered from the scene. The reason remains unknown, and the police are investigating.
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है. लटोरी चौकी क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित कोटबहरा जंगल में एक युवक और युवती के शव पेड़ पर मिले. दोनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में दोनों के शव देखे. जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मौके से बाइक-आधार कार्ड बरामद हुआ है.
शुरुआती जानकारी में दोनों के बीच प्रेम संबंध होने की बात सामने आ रही है. हालांकि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया. इसकी वजह अभी साफ नहीं हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



