दीपावली की रात गजराज का ताडंव, कबरा हाथी ने दो ग्रामीणों को कुचला, अब तक 16 लोगों की बलि, दहशत में पूरा इलाका, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

A wild elephant goes on a rampage on the night of Diwali; the tusker crushes two villagers to death. With the death toll now reaching 16, the entire region is gripped by terror, and the villagers’ anger has boiled over.

दीपावली की रात गजराज का ताडंव, कबरा हाथी ने दो ग्रामीणों को कुचला, अब तक 16 लोगों की बलि, दहशत में पूरा इलाका, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

अंबिकापुर/सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में पिछले कई महीनों से आतंक का पर्याय बना अकेला हाथी (स्थानीय नाम 'कबरा') एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है. दीपावली की खुशियों के बीच इस हाथी ने सूरजपुर जिले के सोनगरा और बतरा क्षेत्र में तांडव मचाते हुए दो लोगों को बेरहमी से कुचलकर मार डाला. इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. आपको बता दें कि यह आदमखोर प्रवृत्ति का हाथी अब तक कुल 16 लोगों की जान ले चुका है.
दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं
मिली जानकारी के मुताबिक यह हाथी पहली बार सूरजपुर जिले के नए इलाकों में दाखिल हुआ है. पहली घटना में, अंबिकापुर-बनारस नेशनल हाईवे पर स्थित सोंगरा के पास श्याम नगर में हाथी ने श्यामनगर निवासी कृष्णा रजवाड़े उम्र 42 साल की जान ले ली. इसके बाद हाथी लतोरी-बत्रा क्षेत्र की तारफ बढ़ गया. जहां उसने राई गांव के पास एक दूसरे व्यक्ति को कुचलकर मार डाला. इससे पहले, पिछले हफ्ते, इसी हाथी ने सूरजपुर के कल्याणपुर इलाके में दो अन्य लोगों की जान ले ली थी.
तेज मूवमेंट से वन विभाग की नाकामी उजागर
अकेले घुमने की वजह से इस हाथी की रफ्तार काफी तेज है. वन विभाग की निगरानी टीम जब तक एक जगह लोकेशन ट्रेस करती है. तब तक हाथी दूसरे इलाके में पहुंचकर जनहानि कर देता है. लटोरी और बतरा क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही सामान्यतः कम रहती है. जिससे ग्रामीण अलर्ट नहीं थे और यह हादसा हो गया.
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मुनादी की मांग
इस हादसे के बाद ग्रामीण गहरे दुख और वन विभाग के प्रति भारी आक्रोश में हैं. उनका आरोप है कि हालात की निगरानी में भारी लापरवाही बरती गई. खासकर एक त्योहार के दिन। ग्रामीणों ने मांग किया कि हाथी की मौजूदा लोकेशन (real-time location) फौरन व्हाट्सएप ग्रुपों और सार्वजनिक घोषणाओं के जरिए साझा की जाए. उन्होंने यह भी मांग किया कि हाथी को बिना किसी देरी के काबू में किया जाए या उसे ट्रैंक्विलाइज़र (बेहोश करने वाली दवा) देकर शांत किया जाए.
ट्रेंकुलाइज का प्रस्ताव अब भी शासन के पास लंबित
सूरजपुर के DFO विपुल अग्रवाल ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है. हालांकि कड़वी सच्चाई यह है कि हाथी को ट्रेंकुलाइज करने (बेहोश करने) का प्रस्ताव शासन के पास महीनों से स्वीकृत होने के लिए अटका पड़ा है. रेडियो कॉलर लगाने की योजना भी हवा में है. अब बड़ा सवाल यह है कि 16 लोगों की जान जाने के बाद भी क्या प्रशासन कागजी कार्रवाई में ही उलझा रहेगा. या फिर सीमावर्ती गांवों को आखिरकार इस आदमखोर हाथी के आतंक से राहत मिलेगी?
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb