छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर, घर घुसकर भाई-बहन की हत्या, आंगन में मिली लाश, मौके पर पहुंची डॉग स्कॉड और FSL टीम, इलाके में फैली सनसनी
Double murder in Chhattisgarh, brother and sister killed inside the house, dead bodies found in the courtyard, dog squad and FSL team reached the spot, sensation spread in the area
रायगढ : रायगढ जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां घर घुसकर बुजुर्ग बहन और भाई की हत्या कर दी गई. जिनका शव घर के आंगन में मिला है. घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. खबर पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. वहीं डॉग स्कॉड और FSL टीम मौके को भी संघन जांच में बुलाया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के सिटी कोतवाली के करीब पुरानी हटरी बाजार में दो बुजुर्ग भाई बहन की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई. दोनों मृतक भाई और बहन बताये जा रहे हैं. मृतक का नाम सीताराम जयसवाल और उसकी बहन का नाम अन्नपूर्णा जयसवाल है.
पहली नजर में हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस, डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई. डबल मर्डर की खबर से आसपास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई.
दोनों भाई-बहन कई सालों से दोनों अपने ही मकान रहते थे. जिनकी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा हत्या की गई है. मृतक का नाम सीताराम जायसवाल उम्र 70 साल और महिला का नाम अन्नपूर्णा जायसवाल उम्र 68 साल बताया जा रहा है. फिलहाल कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल में जुटी है.
शुरुआती जांच में रात के समय दो संदिग्धों के फुटेज मिले हैं. लेकिन उनके चेहरे साफ नहीं दिख रहे हैं. आशंका जताई जा रही है कि इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए.
इलाके के लोग इस घटना से दहशत में हैं। कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि हत्या में दो लोगों के शामिल होने की संभावना है. हालांकि हत्या के पीछे के वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है.
डॉग रूबी को घटनास्थल लाया गया जिसके बाद रूबी हटरी से होते हुए, श्याम टॉकीज रोड, भाजपा कार्यालय के सामने पुत्री शाला स्कूल के अंदर घुसी. उसके बाद वहां से निकाल कर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पहुंची. अंदाजा लगाया जा रहा है की हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी ट्रेन के जरिए फरार हो चुके हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



