98 मवेशियों को जंगल के रास्ते मारते बुचड़खाने ले जा रहे 7 मवेशी तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Police arrested 7 cattle smugglers who were taking 98 cattle to the slaughterhouse by killing them through the forest and sent them behind bars
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में 23 अप्रैल को जिले के तीन अलग-अलग इलाकों में की गई कार्यवाहियों में कुल 98 मवेशियों को मुक्त कराया गया, 7 तस्करों को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस चौकी जोबी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पहली कार्रवाई दौरान जोबी जंगल क्षेत्र में दबिश दी. यहां दिलहरण यादव उम्र 31 साल और छेडु साहू उम्र 60 साल नामक दो आरोपी बिना दस्तावेज, चारा-पानी के मवेशियों को डंडों से पीटते हुए जंगल में ले जाते हुए पकड़े गए. इनके कब्जे से 22 मवेशी, कीमत करीब ₹1,10,000 जब्त किए गए.
ग्राम काफरमार के पीछे छेराबंदी कर रेड करने पर 5 लोग पशुओं को मारते पीटते रस्सी से बांधकर हांकते ले जाते मिले. जिन्हे पकडकर पुछताछ करने पर अपना नाम रिकी काठे पिता रामलाल उम्र 38 साल, तोरन टण्डन पिता मंगल राम उम्र 40 साल, मनहरण कुमार टण्डन पिता बाबुलाल उम्र 27 साल, गणेश कुर्रे पिता छेदी उम्र 50 साल सभी निवासी वार्ड नं. कसेरपारा सक्ती, भुरु सतनामी वार्ड नं. 1 कसेरपारा सक्ती बताये. जिनके कब्जे से कुल 41 नग मवेशी जुमला कीमत 2 लाख रुपया को मुक्त कराया गया.
आरोपियों के विरुद्ध थाना खरसिया (चौकी जोबी) में अप.क्र. 230/2025 एवं 231/2025 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 6 और 10 के तहत मामला दर्ज किया गया.
उप निरीक्षक मानकुंवर सिदार के नेतृत्व में, रैरुमाखुर्द पुलिस ने माझापारा-चरखापार मार्ग के जंगल क्षेत्र में मवेशी तस्करी की सूचना पर दबिश दी. पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गए. पुलिस ने 35 मवेशियों को मुक्त कराया, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1,50,000 है। इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना धरमजयगढ़ (चौकी रैरूमाखुर्द) में अप.क्र. 108/2025 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, और 10 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



