छग में विधवा महिला ने शादीशुदा आरक्षक पर लगाया 6 महीने तक दुष्कर्म का आरोप, ASI पर लगा तलाकशुदा युवती के रेप का इल्जाम, दोनों FIR दर्ज

In Chhattisgarh a widow woman accused a married constable of raping her for 6 months on the pretext of marriage crime registered police engaged in investigation

छग में विधवा महिला ने शादीशुदा आरक्षक पर लगाया 6 महीने तक दुष्कर्म का आरोप, ASI पर लगा तलाकशुदा युवती के रेप का इल्जाम, दोनों FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ में विधवा महिला ने शादी का झांसा देकर शादीशुदा आरक्षक पर लगाया 6 महीने तक दुष्कर्म का आरोप, जुर्म दर्ज

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में एक पुलिस आरक्षक ने विधवा महिला को शादी का सपना दिखाकर नई जिंदगी की शुरुआत करने का सपना दिखाकर कई बार संबंध बनाने के बाद शादी से इंकार करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में जुर्मदर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना में एक विधवा महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि आरक्षक विजय कुमार पटेल से उसकी जान पहचान करीब एक साल पहले हुई थी. जान पहचान के बाद दोनों में बातचीत होने लगी थी. इस बीच पुलिस आरक्षक ने विधवा महिला को शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत करने का सपना दिखाकर कई बार उसके साथ संबंध बनाया.
पीड़िता महिला ने बताया कि पुलिस आरक्षक ने उसके साथ करीब 6 महीने तक संबंध बनाते रहा और महिला जब भी शादी का बात कहती थी वह हमेशा टाल मटोल करते आ रहा था और आखिरकार आरक्षक विजय कुमार पटेल शादी से मुकर गया.
बताया जा रहा है कि पीडि़ता महिला ने इस मामले की शिकायत पहले खरसिया एसडीओपी से की गई. जिसके बाद इस मामले में जांच के बाद महिला की शिकायत को सही पाये जाने के बाद आरक्षक विजय कुमार पटेल के खिलाफ भूपदेवपुर थाना में धारा 376, (2) 506 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया गया है.
भूपदेवपुर थाना में साल भर से पदस्थ था. बताया जा रहा है कि पीड़िता के पति की मौत कुछ साल पहले हो गई थी और वह अपनी 16 साल की बेटी के साथ रहती है. आरक्षक विजय भी शादीशुदा है और उसकी भी दो बेटी है. भूपदेवपुर थाना आरक्षक विजय कुमार पटेल करीब साल भर से पदस्थ था. इसी दौरान उसकी जान पहचान महिला से हुई.
आरक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध थाना में दर्ज किया गया और मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

ASI पर FIR, तलाकशुदा महिला ने लगाया शादी का झांसा देकर सालों रेप करने का आरोप

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ जांजगीर जिले में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक बलवंत धृतलहरे के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म का शिकायत दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि अबॉर्शन करवाने के लिए दो बार दवाई खिलाकर एएसआई ने गर्भपात भी करवा दिया. इसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई. मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सहायक उप निरीक्षक बलवंत धृतलहरे बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. वह जांजगीर जिले के कोतवाली थाना में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ था. सहायक उप निरीक्षक के खिलाफ अकलतरा थाना क्षेत्र की ही रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराया है.
महिला की शिकायत के मुताबिक उसकी शादी कोरबा निवासी अधिवक्ता से हुई थी. पति-पत्नी के बीच नहीं बनी और तब से महिला अपने पति को छोड़कर अकलतरा क्षेत्र में रह रही थी.
4 अगस्त 2023 को जांजगीर जिले के कोतवाली थाने में पदस्थ बलवंत धृतलहरें अपने घर वालों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और शादी करने की बात कहीं. पीड़िता ने जब बताया कि उसका तलाक नहीं हुआ है और तलाक का मामला अदालत में पेंडिंग है. तब एएसआई ने कहाकि वह जांजगीर कोतवाली में पदस्थ है. और उसके सारे मामले सुलझा देगा. इसके बाद 11 अगस्त 2023 को गिरौदपुरी ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से शादी कर ली.
एएसआई बलवंत धृतलहरे को अकलतरा थाना में पदस्थ रहने के दौरान शासकीय क्वार्टर एलॉट है. उसी क्वार्टर में महिला को लेकर एएसआई रहने लगा. इस दौरान शारीरिक संबंधों से वह दो बार गर्भवती भी हुई. इस दौरान टैबलेट आदि खिलाकर एएसआई ने उसका अबॉर्शन करवा दिया और उनके साथ मारपीट पीट करने लगा.
महिला मारपीट से तंग आकर वह अपने मायके आ कर रहने लगी. सामाजिक लोगों के आपसी समझाइश पर महिला फिर से एएसआई के साथ रहने लगी. इसके बाद भी एएसआई के रवैये में कोई बदलाव नहीं आया और उसने मारपीट करते हुए महिला को घर से निकाल दिया.
फिर एक बार महिला अपने मायके आकर रहने लगी. इसके बाद महिला ने 2 अगस्त को अदालत से उसका और उसके पूर्व वकील पति के बीच तलाक हो गया. इसके बाद 11 अगस्त  को वह फिर एएसआई बलवंत धृतलहरें के पास गई. लेकिन बलवंत धृतलहरें ने उसके साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया.
फिर महिला ने इंसाफ की गुहार लगा थानों के चक्कर काटना शुरु कर दिया. लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिल पा रहा था. उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद एएसआई के खिलाफ दुष्कर्म और गर्भपात का जुर्म दर्ज किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb