दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में 18 वर्षीय युवक घायल, इलाज के लिए भर्ती, आरोपी चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

Tragic road accident: 18-year-old injured in collision between two bikes, admitted for treatment, accused driver absconding, police engaged in investigation

दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में 18 वर्षीय युवक घायल, इलाज के लिए भर्ती, आरोपी चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : रायपुर ग्रामीण के धरसीवा थाना क्षेत्र में देर शाम एक सड़क हादसे में 18 साल का युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है. जहां उसका इलाज चल रहा है. हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक कुलेश्वर निषाद निवासी वार्ड नम्बर 1, सुभाष चौक के पास, अपने गांव से बाइक पर निकलकर पेट्रोल डालवाने जा रहा था. इसी दौरान अचानक सामने से दूसरी बाइक आ गई और दोनों बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी गंभीर थी कि कुलेश्वर निषाद गंभीर रुप से घायल हो गया.
हादसे के फौरन बाद स्थानीय लोगों और चश्मदीदों ने डायल 112 के जरिए मदद मांगी. घायल युवक को मौके से फौरन मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उसकी हालत को देखते हुए ओपीडी कैजुअल्टी में उपचार शुरु किया गया. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक कुलेश्वर की चोटें गंभीर हैं. लेकिन उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. धरसीवा थाना पुलिस ने अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. फिलहाल पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण और टक्कर के वजह की जांच की जा रही है.
चश्मदीदों का कहना है कि सड़क पर उचित ट्रैफिक व्यवस्था और बाइक चालकों की सतर्कता की कमी इस हादसे की असल वजह हो सकती है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से अपील किया कि सड़क पर सुरक्षा उपायों और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए. ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके. इस हादसे ने ग्रामीण इलाकों में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के पालन की जरुरत पर एक बार फिर ध्यान आकर्षित किया है. पुलिस ने बताया कि कुलेश्वर निषाद की स्वास्थ्य स्थिति के मुताबिक आगे की जांच और हादसे में शामिल दूसरी बाइक चालक की पहचान की जाएगी.
 रायपुर ग्रामीण में लगातार बढ़ते ट्रैफिक और अनियंत्रित वाहनों की वजह से इस तरह के हादसे होना आब बात सी हो गई है. जिससे लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरुकता बढ़ाने की जरुरत है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB