प्रेम-हत्या का सनसनीखेज मामला, सोशल मीडिया के इस्तेमाल ने तोड़ा भरोसा, ब्वायफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड बनी मामी को उतारा मौत के घाट

A sensational case of love murder, where the use of social media shattered trust, and the boyfriend killed his girlfriend and aunt.

प्रेम-हत्या का सनसनीखेज मामला, सोशल मीडिया के इस्तेमाल ने तोड़ा भरोसा, ब्वायफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड बनी मामी को उतारा मौत के घाट

सूरजपुर : शादी को जन्म-जन्मांतर का पवित्र बंधन माना जाता है. लेकिन जब इस रिश्ते में भरोसा टूट जाता है, तो इसका नतीजा कई परिवारों के उजड़ने के रुप में सामने आता है. सूरजपुर जिले से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है. यहां एक युवक ने अपने ही प्रेमिका और मामी की बेरहमी से हत्या कर दी.
मिली जानकारी के मुताबिक पिंकी सोलंकी की शादी करीब 9 साल पहले भैसामुंडा निवासी शिवदास से हुई थी. शुरुआत में कुछ साल तक दांपत्य जीवन सामान्य रहा. रोजगार की तलाश में शिवदास अपनी पत्नी पिंकी के साथ अंबिकापुर आ गया. इसी दौरान पिंकी ने एक बेटी को जन्म दिया और परिवार खुशी-खुशी जिंदगी गुजार रहा था.
इस बीच शिवदास का भांजा हेमंत भी काम की तलाश में अंबिकापुर आया और पिंकी और शिवदास के साथ घर में रहने लगा. शिवदास की गैरहाजिरी में पिंकी और हेमंत के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी. धीरे-धीरे दोनों के बीच अवैध शारीरिक संबंध भी होने लगे. और पिंकी अपने पति से अलग होकर हेमंत के साथ रहने लगी. इस अवैध रिश्ते से पिंकी ने एक बच्चे को भी जन्म दिया.
हाल के दिनों में पिंकी की सोशल मीडिया गतिविधियां हेमंत को खटकने लगी थीं. कई बार मना करने के बावजूद जब पिंकी नहीं मानी. तो आरोपी हेमंत ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली.
29 जनवरी को हेमंत के जन्मदिन के दिन आरोपी ने पहले पिंकी को एक होटल ले जाकर शराब पिलाई। इसके बाद वह उसे मोरभंज स्थित पिलखा पहाड़ पिकनिक स्पॉट ले गया. वहां जंगल में हेमंत ने अपने पास रखे चाकू से पिंकी पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.
वारदात की खबर मिलते ही जयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की. पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. जिसके बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
मृतका की छोटी बहन रिंकी पाटिल ने पुलिस को बताया कि पिंकी घटना वाले दिन अपनी बेटी को उसके पास छोड़कर गई थी और जल्दी लौटने की बात कही थी. जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार को फिक्र हुई. शव मिलने की खबर के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पहचान की. परिवार और स्थानीय लोगों का कहना है कि पिंकी और उसके पति के बीच लगातार तनाव बना रहता था. इसलिए पति द्वारा हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.
इस सनसनीखेज वारदात ने न सिर्फ रिश्तों को शर्मसार किया बल्कि कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. पुलिस ने आम जनता से अपील किया कि अगर किसी को आरोपी या संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी है तो पुलिस को खबर करें, ताकि इंसाफ तय किया जा सके और इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB