फर्म का लाइसेंस सस्पेंड, गंदगी और बदबू के बीच बना रहे मिल्क केक, खाद्य विभाग ने प्रबल फूड प्रोडक्ट्स का रजिस्ट्रेशन किया निलंबित, कारखाना सीलबंद

Firm's license suspended; 'Milk Cake' was being produced amidst filth and a foul stench; Food Department suspended the registration of Prabal Food Products and sealed the factory.

फर्म का लाइसेंस सस्पेंड, गंदगी और बदबू के बीच बना रहे मिल्क केक, खाद्य विभाग ने प्रबल फूड प्रोडक्ट्स का रजिस्ट्रेशन किया निलंबित, कारखाना सीलबंद

बिलासपुर : खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के दुलानी (ढेका) स्थित प्रबल फूड प्रोडक्ट्स का औचक निरीक्षण किया। जांच में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों की अनदेखी मिलने पर विभाग ने फर्म का खाद्य पंजीयन को सस्पेंड कर दिया. यहां गंदगी के बीच कर्मचारी मिल्क केक बना रहे थे. प्रतिष्ठान का संचालन बंद कराते हुए आवश्यक सुधार होने तक किसी भी खाद्य सामग्री का निर्माण नहीं करने का निर्देश संचालक को दिया है.
जांच में शामिल अफसरों के अनुसार निर्माण प्रक्रिया में स्वच्छता और हाइजीन के निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था. इसके बाद टीम ने शिव गंगा नमकीन के पैकेटों की भी जांच की. पैकेट पर जीरो ट्रांस फैट्स और कोलेस्ट्रॉल-मुक्त होने का दावा दर्ज था. विभाग ने इसे प्रथम दृष्टया भ्रामक विज्ञापन मानते हुए संबंधित उत्पाद का नमूना जब्त किया और प्रतिष्ठान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जब्त नमूना जांच के लिए लैब भेजा गया है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
घी व डेयरी उत्पादों के नमूने लैब भेजे
उत्पादों के जांच अभियान के तहत कमलेश जनरल स्टोर से देशी घी और कोनी स्थित देवभोग मिल्क से दही एवं पनीर के नमूने लिए गए. इन सभी नमूनों को गुणवत्ता, शुद्धता और तय मानकों की पुष्टि के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?