मॉर्निंग वॉक कर रही तीन महिलाओं को डाक पार्सल लिखे कंटेनर ने मारी टक्कर, कांस्टेबल की पत्नी की मौत और दो घायल, ड्राइवर गिरफ्तार
Three women doing morning walk were hit by a container labelled as postal parcel constable wife died and two injured driver arrested
जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार छोटा कंटेनर वाहन के चालक ने मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन महिलाओं को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई. वहीं दो महिलाएं गम्भीर रुप से घायल हो गई. जिनका इलाज जिला अस्पताल जांजगीर में जारी है. घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह करीब 6:30 बजे लक्ष्मी भारद्वाज उम्र 30 साल, ज्योति यादव और सुनीता बरेठ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे. पुलिस लाईन के पास सड़क में पैदल चल रहे थे. इस दौरान डाक पार्सल लिखा तेज रफ्तार छोटा कंटेनर वाहन पीछे से आकर तीनो महिलाओं को अपनी चपेट में लेते हुए जोरदार ठोकर मार दिया.
इस हादसे में तीनो एक दूसरे से दूर जा गिरी. वहीं लक्ष्मी भारद्वाज के सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पैर ही मौत हुई. ज्योति यादव और सुनीता बरेट को नाजुक हालत में जिला अस्पताल जांजगीर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया.
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि पुलिस लाईन में पदस्थ आरक्षक प्रवीण भारद्वाज की पत्नी लक्ष्मी भारद्वाज की मौत हुई है. छोटा कंटेनर वाहन और चालक को पकड़ लिया गया है. थाने में जुर्म दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



