स्कूल में 12वीं की छात्राओं ने बर्थडे पार्टी में जमकर छलकाये जाम, चखने के साथ सजी टेबल, फोटो और रील वायरल होने पर मचा हंगामा, जांच शुरु

12th class girls in the school spilled jam in the birthday party table decorated with tasting created ruckus after photo and reel went viral investigation started

स्कूल में 12वीं की छात्राओं ने बर्थडे पार्टी में जमकर छलकाये जाम, चखने के साथ सजी टेबल, फोटो और रील वायरल होने पर मचा हंगामा, जांच शुरु

बिलासपुर : बिलासपुर में शासकीय स्कूल में बीयर पार्टी और नशाखोरी करने का मामला सामने आया है. बर्थ डे पार्टी मनाने के नाम पर स्कूली छात्राओं ने जमकर बीयर पार्टी की है. स्कूल के क्लास रुम में बीयर पार्टी मनाते छात्राओं का फोटो सोशल मिडिया में वायरल हुआ है. हालांकि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच शुरु कर दिया है.
मामला मस्तूरी क्षेत्र के भटचौरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला का है. जहां स्कूल में जमकर जाम छलकाया गया. स्कूल के छात्राओं ने क्लास रुम में ही बीयर पार्टी और नशाखोरी की है. छात्राओं के बीयर पार्टी का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि बीते दिनों 12 वीं क्लास की एक छात्रा का बर्थडे था. बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए छात्राओं ने क्लास रुम में ही बीयर पार्टी करने का प्लान बनाया. क्लास रुम में ही बीयर और चखना के साथ टेबल सजाया गया. जिसके बाद छात्राओं ने जमकर बीयर पार्टी और नशाखोरी की. इस दौरान छात्राओं ने बाकायदा बीयर के बॉटल और पैग के साथ फोटो और रील भी बनाया. जो अब सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है.
स्कूल में छात्राओं के बियर पार्टी से हंगामा मच गया है. इधर शिक्षा विभाग अपनी जांच में जुट गया है. लेकिन ऐसे में यह भी चिंता का विषय है कि आखिर छात्राओ तक बियर कैसी पहुँची. जिसकी जांच होनी चाहिए. वही यह तथ्य भी सामने है कि स्कूल से कुछ दूरी पर ही शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है. जहां नाबालिगों को भी दुकान संचालक शराब उपलब्ध करा रहे हैं. जिस ओर भी ध्यान देना बेहद जरुरी है.
इस मामले में बीईओ शिवराम टंडन ने बताया की छात्राओं द्वारा स्कूल में नशाखोरी की शिकायत स्कूल प्रबंधन को पहले ही लग गई थी. जिसके बाद भी उनके द्वारा उचित कार्यवाही नही की गई. जिसकी वजह से ही कही ना कही राह भटक चुके स्कूली बच्चे विद्या के मंदिर को नशाखोरी का अड्डा बना बैठे हैं. जिसका सारा श्रेय बच्चो के साथ साथ स्कूल के शिक्षको को भी जाता है. ऐसे में इस मामले में कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के ऊपर अभी की निगाहे टिकी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb