सीएएफ जवान के मर्डर की पत्नी ने रची साजिश, बॉयफ्रेंड संग मिलकर हेड-कॉन्स्टेबल पति का कत्ल, फैली सनसनी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Wife plots murder of CAF soldier, conspires with boyfriend to murder head constable husband, sensational case spreads, both accused arrested

सीएएफ जवान के मर्डर की पत्नी ने रची साजिश, बॉयफ्रेंड संग मिलकर हेड-कॉन्स्टेबल पति का कत्ल, फैली सनसनी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 2 बच्चों की मां ने शादीशुदा बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति को मार डाला. वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी. दोनों ने छिपकर शादी भी कर ली थी. इस वजह से पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. प्लानिंग के तहत बॉयफ्रेंड ने उसे बलरामपुर बुलाया. जब वो वहां पहुंचा तो बॉयफ्रेंड ने धारदार हथियार (खुरपी) से उसके सिर पर हमला कर दिया. वारदात के बाद आरोपी ने शव को नदी के दूसरे किनारे ले जाकर रेत के नीचे गाड़ दिया. इसके बाद आरोपी ने प्रधान आरक्षक के मोबाइल और अन्य सामग्री को छिपा दिया. इसके बाद वो नॉर्मल तरीके से रह रहा था. जांच में पुलिस ने महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. यह मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सतिसेमर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 29 जनवरी 2026 को कुछ ग्रामीण शाम को ग्राम सतिसेमर के पास सेंदुर नदी की ओर गए थे. इस दौरान उन्होंने शव देखा और पुलिस की खबर दी. इसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने देखा कि शव काफी सड़ा-गला हुआ था. इसलिए फौरन पहचान नहीं हो सकी.
बलरामपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटें पाई गईं. जिससे पुलिस ने उसकी हत्या की पुष्टि की. जांच के बाद 31 जनवरी 2026 को शव की पहचान विश्वनाथ केरकेट्टा उम्र 51 साल के रुप में हुई. जो कि रायगढ़ के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम सालियापारा का रहने वाला था और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) में प्रधान आरक्षक के पद पर दंतेवाड़ा में तैनात था.
शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच तेज की. ASP विश्वदीपक त्रिपाठी ने टीम बनाकर मामले की जांच शुरु की. टीम ने तकनीकी सबूत और पूछताछ के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश की. जांच में पता चला कि मामला लव अफेयर से जुड़ा है.
प्रधान आरक्षक ने की थी दूसरी शादी
करीब 10-12 साल पहले विश्वनाथ जब बलरामपुर में पोस्टेड था. तब उसने क्लॉस्टिका केरकेट्टा उम्र 31 साल से दूसरी शादी की थी. दोनों के दो बच्चे भी हैं. इसके बाद उसने 2024 में बच्चों की पढ़ाई को लेकर क्लॉस्टिका को रायपुर में शिफ्ट कर दिया था. तब से क्लॉस्टिका रायपुर में रह रही थी. हालांकि विश्वनाथ की पहली पत्नी रायगढ़ में रहती है. लेकिन उसे दूसरी शादी की जानकारी नहीं थी.
फेसबुक से बॉयफ्रेंड की पहचान, फिर छिपकर शादी की
इससे पहले 2023 में क्लॉस्टिका की फेसबुक के जरिए विवेक टोप्पो उम्र 31 साल नाम के युवक से संपर्क हुआ. जो पहले से शादीशुदा था. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई. दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने. 2023 में दोनों ने तातापानी मंदिर में छिपकर शादी कर ली.
विश्वनाथ को इन दोनों की शादी के बारे में पता चला गया. इसके बाद विश्वनाथ की क्लॉस्टिका और विवेक के साथ आए दिन झगड़ा होता रहता था. क्लॉस्टिका अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी. इसीलिए इन दोनों ने मिलकर विश्वनाथ की हत्या का प्लान बनाया.
विवेक के बुलावे पर विश्वनाथ छुट्टी लेकर बलरामपुर पहुंचा
इसके बाद विवेक ने विश्वनाथ की हत्या के लिए प्लानिंग के तहत बलरामपुर बुलाया. विवेक के बुलावे पर विश्वनाथ छुट्टी लेकर 12 जनवरी को दंतेवाड़ा से बलरामपुर के सतिसेतर स्थित घर पहुंचा. विवेक ने 14 जनवरी 2026 को विश्वनाथ को मैसेज कर सेंदुर नदी किनारे बुलाया. जैसे ही विश्वनाथ वहां पहुंचा तो विवेक ने धोखे से लोहे की खुरपी से उसके सिर पर वार कर दिया. हमले में विश्वनाथ की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद विवेक शव को नदी के दूसरे किनारे ले गया और रेत में गाड़ दिया.
विवेक ने विश्वनाथ की पहचान न हो सके इसलिए उसका मोबाइल लेकर घर गया. वहां विश्वनाथ के घर से बैग में रखे बैंक पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य दस्तावेज लेकर चला गया और छिपा दिया. वारदात के बाद किसी को शक न हो इसलिए वो नॉर्मल तरीके से रह रहा था.
वहीं, वारदात के समय क्लॉस्टिका रायपुर में थी. 22 जनवरी को वह बलराम के सतिसेमर अपने घर आई और पड़ोसियों से अपने पति के बारे में झूठा पता लगाने की कोशिश कर रही थी.
पुलिस द्वारा पुख्ता सबूत इकठ्ठा किए जाने के बाद आरोपित विवेक टोप्पो, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम बेलकुंदरी, थाना चलगली और क्लॉस्टिका केरकेट्टा, उम्र 31 साल निवासी ग्राम सतिसेमर, थाना बलरामपुर को बुधवार को विधिवत गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपितों को 3 फरवरी 2026 को अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB