अपेक्स बैंक के 10 करोड़ गबन का मामला, हड़कंप, जांच के घेरे में 6 सहकारी समितियां, FIR दर्ज, EOW प्रबंधकों से करेगी पूछताछ

10 crore rupees embezzlement case of Apex Bank, stir, 6 cooperative societies under investigation, FIR registered, EOW to question managers

अपेक्स बैंक के 10 करोड़ गबन का मामला, हड़कंप, जांच के घेरे में 6 सहकारी समितियां, FIR दर्ज, EOW  प्रबंधकों से करेगी पूछताछ

रायगढ़ : बरमकेला अपेक्स बैंक के 10 करोड़ रुपए के गबन के मामले की जांच अब ईओडब्ल्यू करेगी। इस मामले में समिति प्रबंधकों की भूमिका भी संदेहास्पद है. बैंक से जुड़े 6 सहकारी समितियों के खातों से 10 करोड़ रुपए की निकासी हुई है. इसके बाद भी अब तक दर्ज एफआईआर में सिर्फ बैंक अधिकारी कर्मचारियों के नाम हैं.
बरमकेला अपेक्स बैंक में वर्तमान में 6 सहकारी समितियां संचालित होती हैं. इन्हीं समितियों से जुड़े खातों के जरिए करीब 10 करोड़ रुपए की रकम निकाले जाने की बात सामने आई है. बैंकिंग नियमों के मुताबिक समिति खातों से बड़ी रकम के लेन-देन में समिति प्रबंधक की जानकारी और दस्तावेज जरुरी होते हैं. इसके बावजूद अब तक की कार्रवाई में किसी भी समिति प्रबंधक का नाम एफआईआर में शामिल नहीं किया गया है.
वर्तमान शाखा प्रबंधक की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में तत्कालीन डीआर वाघमारे, लेखाधिकारी मीनाक्षी मांझी और लिपिक आशीष पटेल के निजी बैंक आईडी-पासवर्ड का उपयोग कर बड़ी तादाद में ट्रांजेक्शन किए गए. उनके अलावा बैंक के अन्य पांच कर्मचारी भी दोषी पाए गए हैं. अपेक्स बैंक के इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैअपेक्स बैंक के कलेक्टर संजय कन्नौजे ने कहा कि मामले की जांच के लिए पहले ही एक विशेष टीम गठित की गई थीअपेक्स बैंक के फिलहाल वर्तमान स्थिति पर अभी कुछ कहना संभव नहीं है. इस बारे में सहकारिता विभाग से जानकारी ली जा सकती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB