किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, नकली ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, संचालक गोविंद गिरफ्तार, 2 हजार नकद और मोबाइल जब्त

Prostitution racket uncovered in a rented house; police arrived posing as decoy customers, arrested the operator, Govind, and seized ₹2,000 in cash along with a mobile phone.

किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का खुलासा, नकली ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस, संचालक गोविंद गिरफ्तार, 2 हजार नकद और मोबाइल जब्त

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के केलो विहार स्थित एक किराये के मकान में कथित तौर पर संचालित देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मौके पर दबिश देकर इस गतिविधि को संचालित करने के आरोप में गोविंद साहू उम्र 52 साल को गिरफ्तार किया है।.आरोपी के कब्जे से ग्राहकों से मिले 2 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 18 नवंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि बोईरदादर विजयपुर निवासी गोविंद साहू ने केलो विहार क्षेत्र में गोपीनाथ मेहर का मकान किराये पर लिया हुआ है. इस मकान में लड़कियों के जरिए अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा है. खबर  को गंभीरता से लेते हुए चक्रधरनगर थाना पुलिस की विशेष टीम गठित की गई.
पुलिस टीम ने खबर की पुष्टि और आरोपी को पकड़ने के लिए सबसे पहले संबंधित मकान की घेराबंदी की. इसके बाद पुलिस ने एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान के अंदर भेजा. पाइंटर को पहले से निर्धारित संकेत देने के निर्देश दिए गए थे. जैसे ही पाइंटर ने पुलिस टीम को निर्धारित संकेत दिया. पहले से तैनात जवानों ने मकान को चारों ओर से घेर लिया और फौरन दबिश दी.
पुलिस की अचानक कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई. मकान की तलाशी के दौरान पुलिस को गोविंद साहू मिला. वहीं एक कमरे में एक युवती मौजूद थी. तलाशी में कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गईं. इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद युवती और आरोपी से पूछताछ की.
युवती से पूछताछ में यह बात सामने आई कि आरोपी गोविंद साहू उसे रुपये देकर अनैतिक कार्य के लिए लेकर आया था. वहीं आरोपी ने पूछताछ के दौरान पैसों की जरुरत की वजह से इस गतिविधि में शामिल होने की बात कही. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ग्राहकों से मिले 2 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन जब्त किया. इसके बाद गोविंद साहू उम्र 52 साल निवासी बोईरदादर विजयपुर को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के खिलाफ थाना चक्रधरनगर में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत जुर्म दर्ज किया गया. पुलिस ने मामले में जरुरी वैधानिक कार्रवाई की है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb